सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Income Tax team raids Superior Liquor Factory in Bareilly

UP News: बरेली में सुपीरियर शराब फैक्टरी में आयकर टीम ने मारा छापा, 18 घंटे बाद भी जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में आयकर की टीम ने मंगलवार रात सीबीगंज स्थित सुपीरियर शराब फैक्टरी में छापा मारा। फैक्टरी का गेट बंद कराकर जांच शुरू की। 18 घंटे बीतने के बाद कार्रवाई जारी रही। 

Income Tax team raids Superior Liquor Factory in Bareilly
सुपीरियर फैक्टरी के बाहर खड़ी गाड़ियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में आयकर विभाग की टीम ने सीबीगंज स्थित सुपीरियर शराब फैक्टरी में छापा मारा है। दिल्ली से आई आयकर के अफसरों की टीम ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे फैक्टरी में पहुंचकर जांच शुरू की। बुधवार दोपहर बाद तक जांच जारी रही। यह कार्रवाई इतनी गोपनीय है कि टीम ने फैक्टरी का गेट बंद करा दिया है। 

Trending Videos

बताया जा रहा है कि फैक्टरी के अफसरों और कर्मचारियों के फोन भी जमा करा लिए गए। 18 घंटे से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी फैक्टरी से बाहर नहीं निकला। और न ही फैक्टरी के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टैक्स चोरी की आशंका पर आयकर ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर के अफसरों ने फैक्टरी ऑफिस से दस्तावेजों को कब्जों में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अफसर फिलहाल जांच में जुटे हुए हैं। वहीं, सुपीरियर फैक्टरी में आयकर की कार्रवाई से अन्य उद्यमियों में खलबली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed