सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Exam: UP Minister said that in previous governments, cheating on contracts was common.

UP: माध्यमिक शिक्षा मंत्री बोलीं, पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी, योगी सरकार में अब कोई सोच नहीं सकता

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Feb 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

UP Board Exam: UP Minister said that in previous governments, cheating on contracts was common.
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने छात्रा को पेड़ा खिलाकर मुंह मीठा करवाया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो चुकी हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बुधवार को पहले दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जिया मऊ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को फूल देकर स्वागत किया।

Trending Videos


इस दौरान मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी लेकिन योगी सरकार में अब कोई सोच भी नहीं सकता। यदि कहीं ऐसा हुआ तो उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो पहले कभी सोचा न गया हो। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने परीक्षार्थियों से कहां की आप हमारे भविष्य है, देश का गौरव हैं। चिंता मुक्त होकर परीक्षा दें यही मेरी शुभकामनाएं हैं। मंत्री ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्राओं को टीका चंदन करते हुए पेड़ा खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू: परीक्षा केंद्रों पर पुष्पवर्षा व टीका लगाकर किया गया परीक्षार्थियों का स्वागत

ये भी पढ़ें - मोहन भागवत: जो लोग हिंदू धर्म में लौटें हमें उनका ख्याल रखना होगा, तेज होना चाहिए घर वापसी का काम; तीन बच्चे जरूरी


माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने बताया कि साल 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश भर में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली (प्रातः 8:30 बजे से 11:45 तक) हाईस्कूल में हिंदी एवं प्रारम्भिक हिंदी की परीक्षा हो रही है। राजधानी सहित प्रदेश भर में कुल 8,033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी जिसमें कुल 27,54,376 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे कुल 24,99,370 परीक्षार्थी

इसी तरह द्वितीय पाली (सायं 2-00 बजे से 5-15 बजे तक) इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा 7,998  परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी जिसमें कुल 24,99,370  परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

यूपी बोर्ड राज्य कंट्रोल रूम प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल के अनुसार, राज्य स्तरीय हाईटेक कंट्रोल रूम, लखनऊ से 75 जनपदों के सभी 8033 परीक्षा केंद्रों की लाइव ऑनलाइन मॉनिटरिंग और वेबकास्टिंग की व्यवस्था है।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 53,37,778  परीक्षार्थी पंजीकृत है। हाईस्कूल में 27,61,696 एवं इंटरमीडिएट 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल होंगें। प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। इनमें 596 राजकीय, 3453 सहायता प्राप्त एवं 3984 निजी विद्यालय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed