सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Snowfall on Rohtang and other peaks with rain and snowfall expected today

Himachal Weather: राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में छाए बादल, सोलन में हल्की बारिश शुरू; जानें अपडेट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Feb 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Weather Snowfall on Rohtang and other peaks with rain and snowfall expected today
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच मंगलवार को रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। धर्मशाला और शिमला में बादल छाए रहे। कुल्लू और लाहौल में मौसम के एक बार फिर करवट बदलने से ठंडक बढ़ गई है। सूबे के मैदानी जिलों में मंगलवार को धूप खिली रही। बुधवार को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वीरवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Trending Videos


हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से उपमंडल आनी के बागीपुल के लिए औट-लुहरी-सैंज हाईवे से बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है। विगत जनवरी माह में हुई बर्फबारी के बाद जलोड़ी दर्रा बंद होने से बस सेवा ठप हो गई थी लेकिन अब मौसम सामान्य होने और दर्रा से बर्फ हटने के बाद निगम ने करीब 27 दिनों के बाद दोबारा बस सेवा को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम खुला और धूप खिली। खिली धूप के बीच पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल की वादियों में पहुंचे। पर्यटकों ने बर्फ के बीच मस्ती की। 

सोलन शहर में हल्की बारिश शुरू, मौसम हुआ ठंडा
सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई है। देररात से आसमान में बादल छा गए थे, वहीं अब बारिश शुरू हो गई है। इससे मौसम अचानक ठंडा हो गया है। किसान बागवान बारिश का इंतजार कर रहे थे। क्योंकि फसलों के लिए अभी बारिश की जरूरत है। इसके अलावा बागवानों ने कई तरह के पौधे नौणी विवि के लिए हैं। बारिश के बाद उन्हें भी लगाया जा सकेगा।

सिरमौर में मौसम ने ली करवट, छाए बादल
बुधवार को एक बार फिर जिला में मौसम ने करवट ली है। एकाएक बादल छा जाने के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू शुरू हुई है। मौसम सुहावना होने से लोगो ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed