सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Voting for one Rajya Sabha seat in Himachal on March 16 know the details

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव, इंदु बाला गोस्वामी का कार्यकाल हो रहा है समाप्त

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Feb 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभी सीट के लिए 16 मार्च को मतदान होने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Voting for one Rajya Sabha seat in Himachal on March 16 know the details
हिमाचल राज्यसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 मार्च सोमवार को मतदान होना है। राज्यसभा चुनाव को लेकर 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद नामांकन के लिए आखिरी तारीख 5 मार्च है। वहीं नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च है। 16 को चुनाव होंगे। उसी दिन शाम के पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।
Trending Videos

 
हिमाचल प्रदेश से एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है। वर्तमान सदस्य इंदु बाला गोस्वामी (भाजपा) का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। वर्ष 2024 में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव हुआ था और कांग्रेस विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग करने से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा की ओर से दिए गए प्रत्याशी हर्ष महाजन राज्यसभा का चुनाव जीत गए थे।

वर्तमान में हिमाचल में कांग्रेस के 40 और भाजपा के 28 विधायक हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नाम संभावित उम्मीदवारों के रूप में चर्चा में रहे हैं। वहीं हाल के दिनों में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का नाम भी दौड़ में शामिल बताया जा रहा है।

राज्यसभा के चुनाव लोकसभा से बहुत अलग होते हैं। यहां जनता सीधे वोट नहीं डालती। राज्यसभा के सदस्यों को राज्यों की विधानसभाओं के विधायक चुनते हैं। यह अप्रत्यक्ष चुनाव होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed