{"_id":"699569d086e173e11606287d","slug":"labourer-died-after-portigo-shed-fell-from-fifth-floor-of-an-under-construction-hotel-in-varanasi-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: निर्माणाधीन होटल की पांचवीं मंजिल से पोर्टिगो शेड गिरने से मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: निर्माणाधीन होटल की पांचवीं मंजिल से पोर्टिगो शेड गिरने से मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में निर्माणाधीन होटल की पांचवीं मंजिल से पोर्टिगो शेड गिरने से मजदूर की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक युवक घायल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
छत से गिरा मलबा और मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले में सिद्धगिरी बाग में मंगलवार की शाम निर्माणाधीन होटल के पांचवीं मंजिल से पोर्टिगो शेड गिरने से मजदूर दिनेश कुमार (38) की मौत हो गई। वहीं, साथी अमन कुमार घायल हो गया। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में अमन को भर्ती कराया गया। सिगरा पुलिस ने दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
सिगरा थाना क्षेत्र के चेतगंज निवासी श्याम अरोड़ा का यामाहा कंपनी का ऑटोमोबाइल शोरूम है। शोरूम के ऊपर पांच मंजिला होटल का निर्माण कार्य चल रहा है। कछवा रोड के डेडवा गांव निवासी दिनेश कुमार (38) और उसका साथी अमन मौर्या (35) प्रथम तल के बाहरी हिस्से में पुट्टी लगा रहे थे। इस बीच भवन के पांचवें मंजिल से अचानक से पांच फीट का पोर्टिगो शेड नीचे गिर गया, जिसके जद में आकर दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अमन के हाथ पर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरा पुलिस और शोरूम कर्मचारियों ने दोनों मजदूरों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई। छानबीन में सामने आया कि पांचवें तल की अनुमति नहीं थी। सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि होटल निर्माण से संबंधित अनुमति की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें; चंदौली में दर्दनाक हादसा: खेलते समय कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत, खेत में पपीता तोड़ने गए थे मासूम
वहीं इस मामले में वीडीए द्वारा केवल चार मंजिल निर्माण की अनुमति दी गई थी। बावजूद रूफ टॉप पर टिनशेड और पोर्टिगो शेड लगाकर पांचवें फ्लोर का रूप दिया गया था। इस आगे से ढकने के लिए पोर्टिगो शेड लगाया गया था। शोरूम के गार्ड संजय ने बताया कि सोमवार को बंदरों ने पोर्डिगो शेड को हिला दिया था। शाम को वह अचानक नीचे गिर गया।