सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Animal smuggling in UP reward of Rs 50,000 announced on 54 accused in one year in varanasi

पशु तस्करी: एक साल में 54 आरोपियों पर 50 हजार का इनाम किया घोषित, चंदौली के 50 व चार आरोपी गाजीपुर से वांछित

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Feb 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पशु तस्करी में एक साल में 54 आरोपियों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। पशु तस्करी में चंदौली के 50 और चार आरोपी गाजीपुर से वांछित हैं। इन पर गैंगस्टर भी लगाया गया। 

Animal smuggling in UP reward of Rs 50,000 announced on 54 accused in one year in varanasi
IPS वैभव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पशु तस्करी में वांछित 54 आरोपियों के खिलाफ वाराणसी परिक्षेत्र की पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। सबसे अधिक चंदौली के 50 आरोपी पिछले एक साल से वांछित हैं। गाजीपुर से चार आरोपी छह महीने से वांछित है। विभिन्न जिलों में इन आरोपियों पर दर्ज प्राथमिकी के अलावा गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। 

Trending Videos


डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने बताया कि 54 आरोपियों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। चार आरोपी गाजीपुर से वांछित हैं। जबकि 50 आरोपी चंदौली पुलिस की रिकॉर्ड से वांछित हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संबंधित जिले से भी पुलिस संपर्क कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपील है कि इन आरोपियों के बारे में कोई भी सूचना या जानकारी है तो पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर या फिर व्हाट्सएप चैटबॉट 7839860411 पर सूचना दे सकते हैं। गाजीपुर से वांछित में नंदगंज थाना क्षेत्र के आंकुशपुर निवासी धर्मराज बिंद, सैदपुर के मदारीपुर निवासी विशाल राम, भांवरकोल थाना क्षेत्र के तरका निवासी राजकुमार बारी उर्फ गुड्डू और मच्छटी गांव निवासी फिरोज अहमद है। 

चंदौली से वांछित आरोपियों में कैमूर भभुआ के मंसूरपुर निवासी मुकेश राम, चंदौली के चैनपुरवा निवासी श्रवण कुमार यादव, मुज्जफरनगर के मीरापुर निवासी शौकीन, कौशांबी कोखराज रूपनारायण निवासी अपसार अहमद, पुरानी बाजार भरवारी निवासी कौशर अली, सिगरा के लहंगपुर निवासी अरशद, हरियाणा के गुरुग्राम नाथुपुर निवासी असलम मिया, सहारनपुर निवासी एजाज, शामली के कैराना निवासी मो. सज्जाद, मो. ख्वाजा, कैमूर दुर्गावती निवासी सोनू यादव समेत अन्य आरोपियों पर इनाम घोषित है।

इसे भी पढ़ें; सुरक्षा में सेंध: वाराणसी कचहरी के गेट नंबर पांच पर हुई चेकिंग, जिला पंचायत गेट से बिना रोकटोक एंट्री

उधर, जौनपुर में 37 प्राथमिकी में 144 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। 50 आरोपियों पर गैंगस्टर, 77 पर गुंडा एक्ट और 33 वाहन जब्त किए गए। 223 पशुओं के साथ ही 211 किग्रा मांस भी बरामद हुए।

चंदौली में 339 प्राथमिकी में 805 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी 

डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि एक जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2026 तक पशु तस्करों के खिलाफ चंदौली में कुल 339 प्राथमिकी दर्ज की गई। 805 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही 243 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और 36 के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पशु तस्करों में संलिप्त 362 वाहन बरामद किए गए। 3402 पशुओं की बरामदगी के साथ ही 90 किग्रा मांस भी बरामद किया गया। आठ मामलों में अपराध से अर्जित 1.12 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।

क्या बोले अधिकारी
गाजीपुर में 82 प्राथमिकी में 214 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। 52 पर गैंगस्टर एक्ट और 25 आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाया गया। 71 वाहनों के साथ ही 421 पशुओं की बरामदगी। 424 किग्रा मांस बरामद किया गया। चार मामलों में अपराध से अर्जित 73.26 लाख जब्त किए गए। -वैभव कृष्ण, डीआईजी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed