सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Governor Kavinder Gupta reached Shimla, cm, Assembly Speaker and Leader of Opposition welcomed him.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ली शपथ, सीएम समेत कई मंत्री भी रहे मौजूद

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लोकभवन शिमला में पद व गोपनीयता की शपथ ली। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधवालिया ने उनको शपथ दिलाई।

New Governor Kavinder Gupta reached Shimla, cm, Assembly Speaker and Leader of Opposition welcomed him.
शिमला पहुंचे नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लोकभवन शिमला में पद व गोपनीयता की शपथ ली। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधवालिया ने उनको शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्रिमंडल के कई मंत्री, मुख्य सचिव, कई अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Trending Videos


सोमवार को शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित कई कैबिनेट मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेंगे। प्रदेश की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं और वह इसी भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सात महीने के भीतर उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिलना अपने आप में विशेष है। राज्यपाल का पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती भी है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी का बड़ी जिम्मेवारी सौंपने के लिए आभार भी जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएंडके के विस अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं जम्मू में जन्मे गुप्ता
हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता सोमवार को शिमला पहुंचे। उनका जन्म 2 दिसंबर 1959 को जम्मू में हुआ। वह सार्वजनिक जीवन और प्रशासन में चार दशकों से अधिक के अनुभव के साथ एक कुशल जननेता एवं प्रशासक हैं। उनके पिता केंद्र सरकार के डाक विभाग में कार्यरत थे। 1963 में परिवार पंजाब के संगरूर में स्थानांतरित हो गया, यहां कविंद्र गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा हुई। इसके बाद उन्होंने फिरोजपुर और गुरदासपुर में अध्ययन किया। 1979 में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज गुरदासपुर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1970 के दशक के प्रारंभ में कविंद्र गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े, जो उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन का आरंभ था। आपातकाल (1975-1977) के दौरान उन्हें आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं के साथ गुरदासपुर और पटियाला जेल में कारावास जाना पड़ा।

1978 से 1979 तक उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पंजाब इकाई के सचिव के रूप में कार्य किया। 1988 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा जम्मू-कश्मीर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 1993 से 1998 तक उन्होंने युवा मोर्चा जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने संगठनात्मक नेतृत्व का विस्तार किया। कविंद्र गुप्ता का निर्वाचित शासन में प्रवेश नगर निकाय स्तर से हुआ। वे जम्मू नगर निगम के प्रथम महापौर निर्वाचित हुए और उन्होंने लगातार तीन कार्यकाल तक इस पद पर सेवा की। 2014 में कविंद्र गुप्ता गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक निर्वाचित हुए। 18 मार्च 2015 को वे जम्मू-कश्मीर विधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए और इस पद को धारण करने वाले पहले भाजपा नेता बने। 30 अप्रैल 2018 को उन्हें जम्मू-कश्मीर का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। 14 जुलाई 2025 को कविंद्र गुप्ता को लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया। 5 मार्च 2026 को कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed