सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new sports policy for Himachal will be formulated under Khelo India 2.0; Yadavendra Goma informed the House.

Himachal: खेलो इंडिया 2.0 में हिमाचल के लिए बनेगी नई खेल नीति, यादवेंद्र गोमा ने सदन को दी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि तीन फीसदी कोटे के तहत हिमाचल प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दो माह के भीतर योग्यता अनुसार विभागों में नौकरियां दी जाएंगी।

new sports policy for Himachal will be formulated under Khelo India 2.0; Yadavendra Goma informed the House.
युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

खेलो इंडिया 2.0 में हिमाचल प्रदेश की नई खेल नीति बनाई जाएगी। खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन फीसदी कोटे के तहत हिमाचल प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दो माह के भीतर योग्यता अनुसार विभागों में नौकरियां दी जाएंगी। बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के प्रश्न के उत्तर में खेल मंत्री ने यह जानकारी दी। वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में हर वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

Trending Videos

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज विजय कुमार को भी निर्धारित नियमों में प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। वर्ष 2025 महिला कबड्डी विश्व कप में जीत दर्ज करने वाली हिमाचल प्रदेश की खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार देने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सिरमौर की रितु नेगी, साक्षी शर्मा, पुष्पा राणा, चंबा की चंपा ठाकुर और मंडी की भावना ठाकुर टीम में शामिल थीं। दूसरे राज्यों या दूसरे देशों में खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को रेल और हवाई मार्ग से भेजने और अन्य खर्चा उठाने का भी प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख का बंदोबस्त न होने से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में नहीं जा सके मिर्जा
विधायक नीरज नैयर ने अनुपूरक प्रश्न के दौरान कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के शूटिंग खिलाड़ी फरहान मिर्जा ने कोरिया में पदक जीता था, लेकिन एक अन्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए तीन लाख का बंदोबस्त न होने के कारण वह विदेश जाकर प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाए। प्रतिभावान खिलाड़ियों को विदेश भेजने के लिए उपायुक्तों के पास विशेष फंड का प्रावधान होना चाहिए।

कब तक प्रयास करती रहेगी सरकार : विनोद
अनुपूरक प्रश्न पूछते हुए नाचन से विधायक विनोद कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को नकद राशि से सम्मानित करने की जब पहले से व्यवस्था है, तो लिखित जवाब में प्रयास करने का क्या अर्थ है। महिला कबड्डी विश्व कप की विजेताओं को चार महीने बाद भी प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है।

वॉलीकाल में खोई गरिमा लौटाने की जरूरत : कालिया
गगरेट से कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने कहा कि एक समय में हिमाचल के शिमला और मंडी जिले के वॉलीबाल खिलाड़ियों की पूरे देश में धमक होती थी। हिमाचल की वॉलीबाल टीम राष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज करती थी, वॉलीबाल की खोई गरिमा को लौटाने के लिए गंभीर प्रयास करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed