{"_id":"69cd0a1eee1da0b39c0b43e5","slug":"one-and-a-half-quintals-of-flour-roti-will-be-offered-to-hanuman-at-jakhu-temple-today-shimla-news-c-19-sml1002-699239-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जाखू मंदिर में हनुमान को आज \nचढ़ेगा डेढ़ क्विंटल आटे का रोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जाखू मंदिर में हनुमान को आज चढ़ेगा डेढ़ क्विंटल आटे का रोट
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव पर गेंदे के फूलों से सजे जाखू और संकट मोचन मंदिर
सुबह चार बजे खुल जाएंगे मंदिर, सरकारी टैक्सियां चलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में हनुमान जन्मोत्सव पर वीरवार को हनुमान मंदिर जाखू के कपाट सुबह चार बजे खुल जाएंगे। जाखू हनुमान मंदिर और संकटमोचन मंदिर को गेंदे के फूलों तथा रंग-बिरंगी लड़ियों और लाइटों से सजाया गया है। जाखू मंदिर के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से एचआरटीसी टैक्सियां भी चलाएगा।
शहर के जाखू हनुमान मंदिर में डेढ़ क्विंटल आटे का रोट चढ़ेगा। कपाट खुलने के बाद सबसे पहले बजरंगबली का भव्य शृंगार किया जाएगा। इसके बाद मंदिर में आरती होगी और सुबह 7:00 बजे हनुमान जी को रोट का भोग लगेगा। मंदिर में भंडारा भी लोगों को परोसा जाएगा। मंदिर में आइस्क्रीम, पिज्जा और मिठाइयों के स्टॉल लगेंगे। इस अवसर पर मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। शहर के जाखू हनुमान मंदिर, संकट मोचन मंदिर और खुशहाला महावीर मंदिर सहित सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। शहर के संकट मोचन और खुशहाला महावीर मंदिर में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। जाखू हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी बीपी शर्मा ने बताया कि मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में भक्तों के लिए कई प्रबंध किए गए हैं। भक्त सुबह से ही दर्शनों के लिए आ सकते हैं।
संकट मोचन मंदिर के प्रबंधक अनूप चौहान ने बताया कि मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस अवसर पर पहले सुबह 7:00 बजे विशेष आरती होगी। इसके बाद 7:30 बजे हनुमान जी को हलवे का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद 9:00 से 12:00 बजे तक 12वां अखंड श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस दौरान भक्तों के लिए भंडारा परोसा जाएगा। शोघी स्थित खुशहाला महावीर मंदिर में सुबह 11:00 बजे हवन होगा और भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
Trending Videos