सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Online registration will soon begin at Chamiyana Hospital.

Shimla News: चमियाना अस्पताल में जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बनना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Online registration will soon begin at Chamiyana Hospital.
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन और सी-डैक मिलकर तैयार करेंगे सिस्टम, कतार में लगने से अब परेशान नहीं होंगे मरीज

अस्पताल में अभी ऑनलाइन नहीं बन रही है पर्ची

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के मरीज अब जल्द घर बैठे पर्ची बना सकेंगे। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन सी-डैक (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग) के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। जल्द इसके ट्रायल शुरू हो जाएंगे।

इसके बाद सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के ऑनलाइन पर्ची सिस्टम को शुरू किया जाएगा। अस्पताल में यह व्यवस्था शुरू होने के बाद मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही मरीजों को पर्ची काउंटर पर लगने वाली कतार में भी नहीं लगना पड़ेगा।अभी तक अस्पताल में ऑनलाइन पर्ची सिस्टम नहीं है। इस कारण मरीज परेशान होते हैं। पहले मरीजों को टोकन लेना पड़ता है। इसके बाद पर्ची की लाइन में खड़े रहना पड़ता है। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सी-डैक को जल्द पोर्टल सुचारू करने के निर्देश दिए हैं ताकि मरीजों को सुविधा प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हर माह ओपीडी बढ़ती जा रही है। मई में 12,000 से अधिक मरीजों ने ओपीडी में जांच करवाई है। यहां पर प्रदेश से ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी मरीज उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों को पर्ची बनाने के लिए सुगम व्यवस्था नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को सबसे अधिक भीड़ रहती है। इस कारण तीनों दिनों पर्ची बनाने में घंटे लग लग जाते हैं। दूरदराज क्षेत्रों से मरीज भीड़ अधिक होने के चक्कर में पहले ही आकर काउंटर खुलने से पहले ही कतार में लग जाते हैं। हालांकि अस्पताल के पर्ची काउंटर में स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था है लेकिन अधिक मरीजों के अस्पताल पहुंचने के बाद व्यवस्था बिगड़ने लग जाते है।




कोट...

पर्ची सिस्टम को ऑनलाइन करने के लिए सी-डैक कार्य कर रहा है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में मरीजों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
-डॉ. सुधीर शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article