सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pawan Khera said that Savarkar's name should be removed from history

Kangra: पवन खेड़ा बोले- सावरकर का नाम इतिहास से हटे, आरएसएस अगला सरसंघचालक दलित वर्ग से बनाकर दिखाए

राजकुमार चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कागड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Feb 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

 एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

Pawan Khera said that Savarkar's name should be removed from history
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

कांगड़ा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भारत रत्न को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी पर खेड़ा ने कहा कि यह सोच शर्मनाक है। उन्होंने वीर सावरकर का नाम इतिहास से हटाने की भी बात कही। देश की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए खेड़ा ने कहा कि जैसा दावा किया जा रहा है, देश में अच्छे दिन नहीं आए हैं। मोहन भागवत के जाति प्रथा देश में सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए चल रही है के बयान पर खेड़ा ने कहा कि तो वे कह दें कि अगला सरसंघचालक दलित समाज से होगा, हिम्मत दिखाएं। भाषण देने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने संघ में दलितों की स्थिति पर भी सवाल उठाए। अमेरिका-भारत समझौते पर बोलते हुए खेड़ा ने आरोप लगाया कि इस डील की जानकारी भाजपा नेताओं को भी नहीं है। उन्होंने इसे किसानों के साथ धोखा बताया।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed