{"_id":"6a5a3fd1bab9b031900742c9","slug":"paying-garbage-bills-will-become-easier-the-corporation-will-provide-this-facility-on-a-new-portal-shimla-news-c-19-sml1002-755174-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कूड़ा बिल भरना होगा आसान, नए पोर्टल पर सुविधा देगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कूड़ा बिल भरना होगा आसान, नए पोर्टल पर सुविधा देगा निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला असर
वेबसाइट पर आ रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने लिया फैसला अगले माह नया पोर्टल शुरू करने का फैसला
अब सिटीजन सेवा पोर्टल पर ही जमा होगा कूड़ा शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कूड़ा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने में परेशानी झेल रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है।
नगर निगम अगले महीने से नए पोर्टल के माध्यम से कूड़ा शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके तहत सिटीजन सेवा पोर्टल पर ही संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) के साथ कूड़ा शुल्क जमा करने का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर में लंबे समय से नगर निगम की मौजूदा वेबसाइट पर कूड़ा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने में दिक्कत आ रही है। इस कारण हजारों उपभोक्ता अपना बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें भुगतान के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि लोग 25 जुलाई तक अपना लंबित कूड़ा शुल्क जमा करवा दें। यदि वेबसाइट के माध्यम से भुगतान नहीं हो पा रहा है तो सुविधा केंद्र के कैश काउंटर पर बिल जमा कराया जा सकता है। अगले माह 10 अगस्त के बाद निगम नए पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू कर देगा। इसके चलते 25 जुलाई से 10 अगस्त तक शहर में कूड़ा शुल्क के बिल जारी करने और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा पूरी तरह बंद रहेगी। निगम प्रशासन का कहना है कि कूड़ा शुल्क से संबंधित सभी तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान ने बताया कि बिल भुगतान को लेकर लोगों को हो रही परेशानी जल्द दूर हो जाएगी।
निगम कार्यालय से प्राप्त करें बिल
यदि किसी उपभोक्ता को अभी तक बिल जारी नहीं हुआ है तो वह नगर निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायत मिलने के बाद निगम बिल जारी करेगा, जिसे सुविधा केंद्र के कैश काउंटर पर जमा कराया जा सकेगा। यदि बिल में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो उसकी शिकायत भी नगर निगम कार्यालय में दर्ज करवाई जा सकती है।