फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Petrol-Diesel Price Hike Petrol Crosses 100 Per Liter in Shimla Diesel at 92.17 Per Liter

Petrol-Diesel Price Hike: शिमला में पेट्रोल 100, डीजल 91.86 रुपये लीटर तक पहुंचा, लोगों ने ये कहा

Sat, 23 May 2026 08:28 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 23 May 2026 08:28 AM IST
सार

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। आइए, जानते हैं शिमला में अब कितने रुपये लीटर पेट्रोल और डीजल आपको मिलेगा।

विज्ञापन
Petrol-Diesel Price Hike Petrol Crosses 100 Per Liter in Shimla Diesel at 92.17 Per Liter
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हो गया है। इस वृद्धि से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। राज्य की राजधानी शिमला में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। डीजल भी बढ़कर 91.86 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। हिमाचल में सामान्य पेट्रोल की कीमत 100 रुपये तक पहुंची है। ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर लोगों की जेब पर असर डालेगी।
विज्ञापन

शिमला में सामान्य पेट्रोल 99.96 रुपये हुआ

शिमला में सामान्य पेट्रोल 99.96 रुपये हो गया है। जबकि पावर पेट्रोल के दाम 109.18 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल के दाम 91.86 रुपये हो गए हैं। शिमला के विकासनगर पेट्रोल पंप के प्रबंधक संजू ने कहा कि पेट्रोल में 85 व व डीजल में 89 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। नए दाम लागू हो गए हैं।  शुक्रवार को शिमला में पेट्रोल 91.98 रुपये प्रति लीटर था। जबकि डीजल 90.97 पैसे प्रति लीटर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता पर महंगाई का असर
परिवहन लागत में वृद्धि से आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं। विशेष रूप से, राज्य में सेब की ढुलाई भी महंगी होने की आशंका है। इससे सेब उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।  ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से दैनिक जीवन की लागत बढ़ जाएगी। इससे घर के बजट पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। खाद्य पदार्थों और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। यह वृद्धि आम आदमी के लिए चुनौतियां पैदा करेगी।
 
विज्ञापन

सेब उद्योग पर प्रभाव
हिमाचल प्रदेश का सेब उद्योग इस मूल्य वृद्धि से बुरी तरह प्रभावित होगा। सेब की ढुलाई लागत में वृद्धि से किसानों का मुनाफा कम होगा। मंडियों तक सेब पहुंचाने का खर्च बढ़ जाएगा। राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए यह एक चिंताजनक स्थिति है।

 

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?
तेल कंपनियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। इसका सीधा असर भारत जैसे देशों पर पड़ रहा है, जो बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करते हैं।

 

पिछले कुछ दिनों में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसी वजह से तेल कंपनियों ने खुदरा ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी की है। लगातार तीसरी बार कीमतें बढ़ने से परिवहन खर्च और जरूरी सामानों की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

दाम बढ़ने पर लोगों ने ये कहा

 देश में एक बार फिर महंगाई ने आम जनता की जेब पर बड़ा वार किया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीते 10 दिनों में तीसरी बार तेल कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई हैं, जिसके बाद अब हर सफर महंगा होने लगा है। बढ़ते दामों का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं, बल्कि अब रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर इजाफा कर दिया। शिमला में लोगों का कहना है कि लगातार पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों का असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। इसका मध्यम वर्ग पर सबसे अधिक बोझ पड़ रहा है। माल ढुलाई, बस किराए में भी इसका असर पड़ेगा।  शिमला व्यापार मंडल के सह सचिव तरूण राणा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी से कारोबार पर असर पड़ेगा। माल ढुलाई भाड़ा बढ़ेगा जिससे वस्तुओं के दाम भी बढ़ेंगे। शिमला निवासी सत्यवान पुंडीर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से जनता की परेशानी और बढ़ गई है। पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर और बोझ डाल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed