सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pipeline will be laid in Summerhill. Traffic will be disrupted during the day.

Shimla News: समरहिल में बिछेगी पाइपलाइन दिन में बाधित रहेगी आवाजाही

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pipeline will be laid in Summerhill. Traffic will be disrupted during the day.
विज्ञापन
दो मई तक चलेगा पाइपलाइन का कार्य
Trending Videos

सुबह 11 से दोपहर दो और शाम छह से बजे से होगा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के समरहिल क्षेत्र में रविवार से कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही दिन के समय बाधित रहेगी। इन सड़कों पर पेयजल कंपनी नई पाइपलाइनें बिछाने जा रही है। सड़क पर खोदाई कर बिछने वाली इन लाइनों से वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी।

जिला प्रशासन ने शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने के कार्य के लिए अस्थायी अनुमति दी है। यह कार्य पैकेज-10 के तह किया जाना है। इसमें समर हिल से कामना हिल, एमआई रूम एवं आर्मी क्षेत्र तक नई लाइनें बिछाई जा रही हैं। इसके अलावा समर हिल से मोमो चौक और समरहिल रेलवे स्टेशन तक भी पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा। यह काम रविवार से शुरू होने जा रहा है। दो मई तक रोजाना सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे और सायं 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक यह काम होगा। इस दौरान क्षेत्र की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। जिला प्रशासन ने कार्य के दौरान पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कार्यस्थल के आसपास अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों एवं आवासीय क्षेत्रों में निर्धारित ध्वनि स्तर बनाए रखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल यात्रियों, एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहनों के लिए उचित मार्ग सुनिश्चित करने को कहा गया है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठेकेदार को रिफ्लेक्टर जैकेट युक्त ट्रैफिक मार्शल तैनात करने को कहा है। मौके पर आवश्यक संकेतक एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने केलिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। कंपनी को यह भी निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर किसी तरह का मलबा या निर्माण सामग्री न छोड़ी जाए। आपात स्थिति में संबंधित स्थानीय प्राधिकरण को तुरंत जानकारी देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article