{"_id":"6a58c512d3af05adc80c7aa7","slug":"pm-will-virtually-inaugurate-amrit-bharat-railway-station-amb-andaura-mp-anurag-thakur-will-be-present-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पीएम करेंगे अमृत भारत रेलवे स्टेशन अंब-अंदौरा का वर्चुअल उद्घाटन, सांसद अनुराग ठाकुर रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पीएम करेंगे अमृत भारत रेलवे स्टेशन अंब-अंदौरा का वर्चुअल उद्घाटन, सांसद अनुराग ठाकुर रहेंगे मौजूद
Thu, 16 Jul 2026 05:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब/बड़ूही (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब/बड़ूही (ऊना)।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Jul 2026 05:18 PM IST
सार
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का व्यापक आधुनिकीकरण किया गया है। स्टेशन भवन को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए गए अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 17 जुलाई को दोपहर तीन बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का व्यापक आधुनिकीकरण किया गया है।
विज्ञापन
स्टेशन भवन को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। परिसर को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और यात्री-अनुकूल बनाया गया है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ रेल यात्रा का अनुभव मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित विभिन्न रेलवे स्टेशनों का एक साथ वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसी श्रृंखला में हिमाचल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन उत्तर भारत के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है। यह ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों के लाखों यात्रियों के लिए प्रमुख रेल संपर्क केंद्र है। स्टेशन के आधुनिक स्वरूप में विकसित होने से यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षालय, सुगम आवाजाही, स्वच्छ वातावरण तथा उन्नत यात्री सुविधाओं का लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। स्टेशन परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन