फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   preity zinta will also come to see paragliding world cup at kangra.

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में धूम मचाने वाले हैं ये स्टार

Thu, 22 Oct 2015 02:50 PM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
preity zinta will also come to see paragliding world cup at kangra.

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के आगाज पर ग्लैमर का तड़का भी लगेगा। डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा 24 अक्तूबर को वर्ल्ड कप के शुभारंभ पर बीड़ पहुंचेंगी। 31 अक्तूबर को समापन पर बॉलीवुड के पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह भी प्रस्तुति देंगे। कश्मीरी गायक काबुल बुखारी को भी कार्यक्रम देने के लिए बुलाया गया है। बिलिंग में शुरू होने जा रहे भारत के पहले पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में सितारों का भी हुजूम उमड़ेगा।

विज्ञापन


देशी-विदेशी पायलटों और दर्शकों सहित पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग के साथ बॉलीवुड सितारों को भी देखने का मौका मिलेगा। 31 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस दौरान हिमाचली संगीतकार सुनील राणा की विश्व कप प्रतियोगिता के लिए पोजड इन्स्ट्रूमेंटल सीडी का भी विमोचन किया जाएगा।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री करेंगे शुभारंभ

preity zinta will also come to see paragliding world cup at kangra.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू पुष्पति विश्व कप प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 अक्तूबर को करेंगे। धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि विश्व कप के बाद वर्ष 2017 में होने वाली सुपर फाइनल प्रतियोगिता की मेजबानी हासिल करने के प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

विश्व कप में 35 देशों के 130 के करीब पंजीकृत पायलट भाग लेंगे। इनमें 14 पंजीकृत महिला पायलट भी हैं। भारत के आठ पायलट हिस्सा लेंगे। बच्चों के लिए निशुल्क टेंडम लाइट्स की सुविधा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed