{"_id":"69889f13069eb6865c00a2ca","slug":"price-hike-in-pulses-shimla-news-c-19-sml1002-674877-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार : त्योहारी सीजन से पहले बढ़ गए रिफाइंड, गुड़ और दालों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार : त्योहारी सीजन से पहले बढ़ गए रिफाइंड, गुड़ और दालों के दाम
विज्ञापन
विज्ञापन
राजमां, अरहर की दालों में दस से 20 रुपये प्रतिकिलो तक की बढ़ोतरी, रिफाइंड तेल भी 10 रुपये महंगा
आपूर्ति घटने से बढ़ी कीमतें, आटा और चावल फिलहाल स्थिर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महाशिवरात्रि के त्योहारी सीजन से पहले राजधानी में रिफाइंड तेल, गुड़ और दालों के दाम बढ़ गए हैं। इनकी खरीदारी के लिए अब लोगों को जेब ढीली करनी होगी। कारोबारियों के अनुसार अरहर और राजमां के दामों में सबसे ज्यादा तेजी आई है।
शहर की अनाज मंडी में रिटेल में एक महीने पहले तक 110 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही अरहर की दाल अब 132 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है। इसी तरह राजमां के दाम भी एक महीने में ही दस रुपये प्रतिकिलो बढ़कर 150 रुपये हो गए हैं। अनाज मंडी के कारोबारियों के अनुसार आपूर्ति घटने और ऑफ सीजन के चलते इन दालों के दामों में तेजी आई है। बाकी दालों के दाम फिलहाल स्थिर हैं। रिफाइंड तेल के रेट भी दस रुपये प्रति पैक बढ़ गए हैं। 900 ग्राम वाला रिफाइंड अब 160 से 170 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह 750 ग्राम पैक 130 रुपये पहुंच गया है। गुड़ के दाम भी दो रुपये तक बढ़े हैं। अच्छी गुणवत्ता वाला गुड़ 62 से 65 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। शहरवासियों के लिए राहत यह है कि आटा और चावल के दाम फिलहाल स्थिर हैं। अनाज मंडी के कारोबारी एवं शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर का कहना है कि दालों के दाम बढ़े हैं। इनकी नई थोक सप्लाई दस से 20 रुपये प्रतिकिलो महंगी मिली है। इससे रिटेल रेट पर भी असर पड़ा है। कारोबारी राकेश शर्मा ने कहा कि रिफाइंड तेल में सबसे ज्यादा रेट बढ़े हैं। अब रिफाइंड तेल 10 रुपये तक महंगा हो गया है।
त्योहारी और शादी सीजन में ढीली हो रही जेब
महाशिवरात्रि के त्योहार में अब लोगों को राशन की खरीदारी के लिए जेब ढीली करनी होगी। राजधानी में हर घर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान गुड़, रिफाइंड, सरसों तेल, राजमां आदि की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। शादी के मुहूर्त शुरू होने से भी राशन की खरीदारी बढ़ी है।
इनसेट
सब्जियां सस्ती, फलों के रेट ज्यादा
लोगों के लिए राहत यह है कि शहर में अभी सब्जियों के रेट कम है। आलू 20 तो टमाटर 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। गोभी, गाजर के दाम भी पिछले कई हफ्ते से 20 से 40 रुपये प्रतिकिलो तक चल रहे हैं। हालांकि, फलों के दाम ज्यादा है। ऑफ सीजन के चलते सेब 150 तो किन्नू 60 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। केला भी 80 से 90 रुपये दर्जन मिल रहा है।
Trending Videos