सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two accused arrested with chitta

Shimla News: निरथ में 9.26 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
two accused arrested with chitta
विज्ञापन
डिटेक्शन सेल ने सूचना के आधार पर भैरा खड्ड के समीप चिट्टा किया बरामद
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रामपुर क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम शनिवार को भैरा खड्ड (निरथ) के समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान युगल किशोर निवासी रामपुर और नरेश निवासी शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक आरोपी को तबीयत खराब होने के कारण खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में ले लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed