{"_id":"6988734623d2d651e70ae18f","slug":"demands-of-contract-workers-shimla-news-c-19-sml1002-674824-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन 12 को हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन 12 को हड़ताल पर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सीटू से संबंधित आईजीएमसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन 12 फरवरी को चार लेबर कोड और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेगी। आईजीएमसी में रविवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में कर्मचारियों के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, आईजीएमसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन केे अध्यक्ष वीरेंद्र लाल और सीताराम ने मांग की कि सभी मजदूरों को सरकार की ओर से समय-समय पर घोषित न्यूनतम मजदूरी का पूर्ण भुगतान किया जाए। अब तक कम दिए गए वेतन का पूरा बकाया एरियर ब्याज सहित एकमुश्त भुगतान किया जाए। आउटसोर्स के तहत कार्य कर रहे नर्सिंग स्टाफ के लिए उच्च कुशल श्रेणी का वेतन लागू करने की मांग की। नर्सिंग स्टाफ और अन्य सभी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर समान कार्य का समान वेतन देने की मांग उठाई। कहा कि हर मजदूर को श्रम विभाग की ओर से सत्यापित फोटोयुक्त पहचान पत्र तुरंत जारी किए जाएं। ओवरटाइम कराने की स्थिति में दोगुना दर से ओवरटाइम भुगतान अनिवार्य किया जाए। हर माह की सात तारीख से पहले पूरा वेतन बैंक खाते में डाला जाए।
आईजीएमसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन और प्रबंधन के मध्य हुए लिखित समझौतों की हर शर्त को सख्ती से लागू किया जाए। मजदूरों को हर साल चार जोड़ी वर्दी (दो गर्मी, दो सर्दी की) और जूते-मोजे उपलब्ध करवाए जाएं। वर्दी धुलाई भत्ता, कर्मचारी भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा को सख्ती से लागू किया जाए। बोनस का भुगतान किया जाए। कैंसर अस्पताल में कचरा ढोने के लिए पर्याप्त ट्रॉली और कूड़ेदान उपलब्ध करवाए जाएं।
बैठक में जिला सचिव विवेक कश्यप, यूनियन उपाध्यक्ष निशा देवी, उमा देवी, महासचिव विद्या देवी, कोषाध्यक्ष सीताराम, वंदना, सुरेंद्रा, चंपा, भूमि, धनीराम, सुशीला, सुनीता, पूजा, लेखराज, संदीप, अनिल, मुकेश, विद्या गाजटा, शालू, चमन, अनिल, मनोज, संदीप, हीरा सिंह, जय कुमार, मीरा मेहता, सरिता रघुवंशी, मुंशी राम, राजेंद्र, बिट्टू नेगी सहित आउटसोर्स व ठेका कर्मी मौजूद रहे।
Trending Videos