सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rahul Gandhi's Mantra for Workers: Stay Grounded, Become the Voice of the People; Rewards for Better Performan

Himachal: राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र-जमीन से जुड़ें, जनता की आवाज बनें; बेहतर प्रदर्शन पर इनाम

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कांगड़ा शहर के समीप गुप्ता गंगा के यात्री सदन में तीन राज्यों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर और कार्यशाला में जोश भरा। 

Rahul Gandhi's Mantra for Workers: Stay Grounded, Become the Voice of the People; Rewards for Better Performan
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का कांग्रेस में सीएम सुक्खू ने किया स्वागत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कांगड़ा शहर के समीप गुप्ता गंगा के यात्री सदन में तीन राज्यों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर और कार्यशाला में जोश भरा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला अध्यक्षों को स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने का अधिकार दिया जाएगा। जो जिला अध्यक्ष बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बूथ स्तर पर काम करने वाले ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं को भी उचित सम्मान और अवसर मिलेगा।

Trending Videos

राहुल ने कहा कि कार्यकर्ता अपने मन से डर खत्म कर आत्मविश्वास जगाएं। तनावमुक्त रहकर धरातल पर पहुंचकर आम आदमी की आवाज बनें, लेकिन इससे पहले उन्हें आत्मविश्वास जगाना होगा। हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के जिला अध्यक्षों से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने संगठन से जुड़े सवाल पूछे और सुझाव मांगे। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चली कार्यशाला में राहुल गांधी ने संगठन को नई धार देने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां जिला अध्यक्ष अपने विवेक से करें। जिला अध्यक्षों को जज की तरह निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए, न कि वकील की तरह पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए। पार्टी की मजबूती का आधार मजबूत बूथ हैं। इसके लिए जरूरी है कि सच्चे और समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें जिम्मेदारी दी जाए। जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसका संगठन और बूथ स्तर पर काम करने वाला सच्चा कार्यकर्ता है।

नेता की संस्तुति से नहीं बनता अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष : सुक्खू
 गगल एयरपोर्ट पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अब कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नेताओं की संस्तुति से नहीं बनता। अब कोई भी जिलाध्यक्ष बनने के लिए आवेदन कर सकता है। राहुल गांधी ने कांग्रेस और भाजपा की विचारधारा में अंतर समझाया है। एक विचारधारा, जो देश एकता और अखंडता को बनाए रखने का काम करती है, जबकि एक वह विचारधारा है, जो देश को बांटने का काम करती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तपती धूप में संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक जिला अध्यक्ष भी राज्यसभा सदस्य बन सकता है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2032 तक हिमाचल को समृद्ध राज्य बनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed