Himachal: रकछम छितकुल वन्यजीव अभयारण्य में दिखे दुर्लभ हिमालयी भूरे भालू, देखें वीडियो
किन्नाैर जिले में रकछम छितकुल वन्यजीव अभयारण्य की समृद्ध जैव विविधता पर एक बार फिर से ध्यान केंद्रित हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले में रकछम छितकुल वन्यजीव अभयारण्य की समृद्ध जैव विविधता पर एक बार फिर से ध्यान केंद्रित हुआ है। हाल ही में अभयारण्य क्षेत्र में एक मादा हिमालयी भूरे भालू को उसके दो शावकों के साथ कैमरे में कैद किया गया है। इसे इस क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। इस शानदार प्रजाति की उपस्थिति की पुष्टि फील्ड टीम की ओर से की गई, जिसमें वन खंड अधिकारी संतोष कुमार ठाकुर, एफजीडी छायानंद, एफजीडी अक्षय, एफजीडी पवन कुमार, वन मित्र अल्पना नेगी शामिल थे।
इनके साथ ही जाने-माने पक्षी निरीक्षक गैरी भट्टी और उनकी टीम के सदस्य डॉ. बिश्वरूप सतपति और डॉ. राहुल देब मंडल भी मौजूद रहे। सबसे पहले इन्होंने ही इस क्षेत्र में मादा भालू को देखा। वन खंड अधिकारी रकछम संतोष ठाकुर के अनुसार, इस परिदृश्य में पहले भी हिमालयी भूरे भालू देखे गए हैं, लेकिन इस बार टीम एक मादा भालू और उसके शावकों का ठोस फोटोग्राफिक प्रमाण जुटाने में सफल रही, जिससे यह अवलोकन अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। शावकों की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि अभयारण्य में इस प्रजाति के लिए एक स्वस्थ और उपयुक्त आवास मौजूद है।