सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Retired Executive Engineer dies under suspicious circumstances in New Shimla

Shimla: न्यू शिमला में सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता की संदिग्ध मौत

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

शिमला के न्यू शिमला क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता की मौत का मामला सामने आया है। 

Retired Executive Engineer dies under suspicious circumstances in New Shimla
संदिग्ध मौत मामले में जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के न्यू शिमला क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार 6 मार्च दोपहर के बाद पुलिस थाना न्यू शिमला को सूचना मिली कि ब्लॉक-50, सेक्टर-4 न्यू शिमला में एक व्यक्ति, जो अकेले रहता था, काफी समय से अपने घर का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इस कारण आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना न्यू शिमला की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

Trending Videos

संदेह की स्थिति को देखते हुए गवाहों की उपस्थिति में संबंधित फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर पुलिस की टीम पहुंची तो कमरे के भीतर प्रवेश कुमार 50 वर्ष पुत्र बिहारी लाल, निवासी गांव व डाकघर थुरल, तहसील पालमपुर का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त थे। यह भी पता चला है कि वे पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे तथा एंग्जायटी की दवाइयां ले रहे थे। उनकी पत्नी का वर्ष 2021 में निधन हो चुका है तथा उनकी कोई संतान नहीं है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजकर शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम कल करवाया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों व आसपास के लोगों की ओर सेफिलहाल किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि मौके का निरीक्षण पर्यवेक्षक पुलिस अधिकारी द्वारा भी किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed