सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two houses in Jarwala, Banjar and Homete, Kinnaur were reduced to ashes, with one partially damaged.

Himachal: बंजार के जरवाला में और किन्नाैर के होमते में दो मकान जलकर राख, एक को आंशिक नुकसान

अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/रामपुर बुशहर/सांगला(किन्नौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

कुल्लू और किन्नाैर जिले में दो मकान जलकर राख हो गए, जबकि एक को आंशिक नुकसान पहुंचा है। 

Two houses in Jarwala, Banjar and Homete, Kinnaur were reduced to ashes, with one partially damaged.
बंजार के जरवाला में मकान जला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और किन्नाैर जिले में दो मकान जलकर राख हो गए, जबकि एक को आंशिक नुकसान पहुंचा है।  कुल्लू जिला की बंजार घाटी की गोपालपुर पंचायत के जरवाला में एक ढाई मंजिल घर आग की भेंट चढ़ गया है। जानकारी के अनुसार गांव के साथ लगते जंगल में आग लगी हुई थी। शाम को आग की लपटों ने एक रिहायशी मकान को अपने चपेट में ले लिया। जब तक परिवार के लोग व गांव के लोग मौके पर पहुंचते तब तक पूरा घर स्वाह हो गया था। मकान मालिक भीम सेन व मानसुख ने कहा कि चार कमरों के घर के साथ इसमें रखा सामान भी राख हो गया है। कहा कि स्प्रे पंप के साथ घास काटने की मशीन सहित कई सामान जल गया है। पीड़ित भीम सेन ने कहा कि वह अपने पिता के इलाज के लिए कुल्लू आए थे ओर उन्हें फोन से सूचना मिली कि उनका घर आग लगने से जल गया है। कहा कि इस घर को अभी नया बनाया था और इसका रिपेयर का काम चल रहा था। उन्होंने कहा कि जंगल में लगी आग से उनके सेब के भी करीब 50 से अधिक पेड़ भी आग में जल गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि सड़क से घर काफी दूर है ऐसे में अग्निशमन विभाग को भी सूचना नहीं दी गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाए। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि आग से हुए नुकसान का आंकलन करने के आदेश पटवारी को दिए गए हैं। प्रशासन की तरफ से नियमावली के तहत हर संभव मदद की जाएगी।

Trending Videos

 

किन्नौर के होमते गांव में आठ कमरों का मकान जला, दूसरे को आंशिक नुकसान
जनजातीय जिले किन्नौर के निचार उपमंडल के होमते गांव में शुक्रवार रात को दो लकड़ी के मकानों में आग लग गई। आठ कमरों एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि दूसरे मकान की ऊपरी मंजिल को आंशिक नुकसान हुआ है। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे हितेन नेगी के पुराने लकड़ी के मकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान के आठ कमरे जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की लपटें पास स्थित उनके नए मकान तक भी पहुंच गईं, जिससे उसकी ऊपरी मंजिल को आंशिक नुकसान पहुंचा। घटना के बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लकड़ी के मकान होने से आग तेजी से फैलती चली गई। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता के चलते नए मकान को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया। उधर, निचार के एसडीएम नारायण सिंह चौहान ने बताया कि आग की घटना की सूचना मिलने के बाद नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दी है। नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed