फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rinpoche said that Buddhist monks studying in monasteries will get certificates

Kinnaur News: रिंपोछे बोले- मठों में पढ़ने वाले बौद्ध भिक्षुओं को मिलेंगे प्रमाणपत्र

Wed, 21 Dec 2022 10:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Dec 2022 10:55 PM IST
सार

किन्नौर जिले के शलखर गांव से 19वें अवतारी बौद्ध धर्मगुरु लोचा रिंपोछे की अध्यक्षता में भारतीय हिमालय नालंदा बौद्ध परंपरा परिषद की बैठक दिल्ली में हुई। बैठक में भारतीय नालंदा ज्ञान के संरक्षण को लेकर मंथन हुआ। 

विज्ञापन
Rinpoche said that Buddhist monks studying in monasteries will get certificates
भारतीय हिमालय नालंदा बौद्ध परंपरा परिषद की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के शलखर गांव से 19वें अवतारी बौद्ध धर्मगुरु लोचा रिंपोछे की अध्यक्षता में भारतीय हिमालय नालंदा बौद्ध परंपरा परिषद की बैठक दिल्ली में हुई। बैठक में भारतीय नालंदा ज्ञान के संरक्षण को लेकर मंथन हुआ। रिंपोछे भारतीय हिमालय बौद्ध परंपरा परिषद का प्रतिनिधित्व बतौर अध्यक्ष के तौर पर कर रहे हैं। संघ परिषद की स्थापना सभी भारतीय हिमालयी बौद्ध संगठनों की सदस्यता के साथ नालंदा बौद्ध पदानुक्रम के सर्वोच्च संरक्षण के लिए की गई है। भारतीय हिमालय नालंदा बौद्ध परंपरा, संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करता है। 

विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष लोचा रिंपोछेे, महासचिव मालिंग गोंनपो ने कहा कि तमाम कार्यकर्ताओं की मेहनत से इतिहास में पहली बार हिमालय क्षेत्रों में स्थित बौद्ध मठों में अध्ययन कर रहे बौद्ध भिक्षुओं को सरकारी मान्यता प्राप्त शिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे। पहले बौद्ध मठों में बौद्ध दर्शन का अध्ययन कर रहे भिक्षुओं को दशकों तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र नहीं मिलता था। अब सरकारी स्कूलों की तरह प्रमाण पत्र मिलेगा। गणित, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और सोशल साइंस भी पढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed