टीम के काम नहीं आई धवन की 'तूफानी पारी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल स्टारी ऋषि धवन की तूफानी पारी भी उनकी टीम को हार से नहीं बचा पाई। पड्डल ग्राउंड में खेले गए एक मैच में ऋषि धवन ने ताबड़तोड़ 72 रन ठोंक डाले। लेकिन इसके बावजूद टीम हार गई।
यहां चल रहे टूर्नामेंट में स्थानीय टीम की ओर से खेलते हुए धवन ने कुल 72 रन बनाए थे। आईपीएल का लंबा सत्र खत्म होने के बाद धवन मंडी पहुंचे थे। उन्होंने यहां थर्ड बटालियन पंडोह की ओर से मैच खेला।
हीरो कप क्रिकेट प्रतियोगिता का यह मैच यार्कशायर के साथ खेला गया। धवन ने शानदार पारी खेली। उनके बलबूत टीम ने कुल 149 रन बनाए जिसे विरोधी टीम ने आसानी से पूरा कर लिया।
प्रशंसकों से घिर गए धवन
आईपीएल स्टार की पड्डल में खेलने की खबर सुनते ही क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें घेर लिया। हर कोई उनका आटोग्राफ लेने को उमड़ा। इससे धवन काफी खुश भी नजर आए।
धवन ने चार ओवर भी फेंके। नैण तुंगा स्पोर्ट्स क्लब के दिलीप ने बताया कि ऋषि धवन का पहले से मैच खेलने की कोई सूचना नहीं थी। मैच शुरू होने से पहले थर्ड बटालियन की ओर से दी गई 11 खिलाड़ियों की सूची में धवन का नाम होने के बाद ही पता लगा है।
गौरतलब है कि धवन प्रिटी जिंटा की टीम से ऑलराउंडर के तौर पर खेले थे। उनका यहां प्रदर्शन अच्छा रहा। प्रिटी की टीम आईपीएल की उप विजेता बनी है।