सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road accident in Samoh car collides with house youth injured

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: मकान से टकराई तेज रफ्तार कार, घर हुआ तबाह; देखें तबाही का वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 08 Feb 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

खबर लिखे जाने तक घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा था और उसकी हालत पर डॉक्टरों द्वारा निगरानी रखी जा रही थी। 

road accident in Samoh car collides with house youth injured
समोह में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले समोह क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर एक पशुशाला से जा टकराई। हादसे में स्थानीय निवासी करम चंद के मकान को भी नुकसान पहुंचा है।

Trending Videos

गाड़ी में केवल एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी पहचान आशीष कुमार (25 वर्ष) निवासी सलौणी के रूप में हुई है। हादसे में वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल बड़सर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा था और उसकी हालत पर डॉक्टरों द्वारा निगरानी रखी जा रही थी। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed