सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rohru nagar parishad election Elections: Female Staff Members, Adorned in Traditional Dhatu

नगर परिषद रोहड़ू चुनाव: ढाठू, सदरी के संग महिला कर्मी लोकतंत्र के पर्व में भरेंगी संस्कृति का रंग, वीडियो

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

 यहां ढाठू, सदरी के संग महिला कर्मी लोकतंत्र के पर्व में पारंपरिक संस्कृति का रंग भरेंगी। महिला पोलिंग पार्टियां वीरवार को अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए पारंपरिक वेशभूषा में रवाना हुईं। 

Rohru nagar parishad election Elections: Female Staff Members, Adorned in Traditional Dhatu
महिला पोलिंग पार्टियां को रवाना करते समय एसडीएम ने दिए दिशा-निर्देश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर परिषद रोहड़ू चुनाव में महिला सशक्तीकरण के साथ पारंपरिक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। यहां महिला कर्मचारियों के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया करवाई जा रही है। यहां ढाठू, सदरी के संग महिला कर्मी लोकतंत्र के पर्व में पारंपरिक संस्कृति का रंग भरेंगी। महिला पोलिंग पार्टियां वीरवार को अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए पारंपरिक वेशभूषा में रवाना हुईं। सभी महिला कर्मचारी पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में नजर आईं। महिलाओं ने ढाठू और सदरी धारण कर प्रदेश और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर अधिकारियों ने भी पारंपरिक परिधान पहनकर चुनावी प्रक्रिया को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। रिटर्निंग अधिकारी ( नगर परिषद) एवं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि नगर परिषद रोहड़ू के सभी मतदान केंद्रों का संचालन इस बार पूर्ण रूप से महिला कर्मचारियों की ओर से किया जाएगा, जो प्रदेश और देश स्तर पर एक अनूठी व प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी दक्षता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। महिला कर्मचारियों को यह जिम्मेदारी सौंपना उनके आत्मविश्वास, कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता का सम्मान है।

Trending Videos

नगर परिषद के नौ वार्डों के लिए तैनात की गई 14 पोलिंग पार्टियां

नगर परिषद रोहड़ू के नौ वार्डों के मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कुल 14 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। इनमें 9 पोलिंग पार्टियां विभिन्न वार्डों में तैनात रहेंगी, जबकि 4 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, एक सहायक पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारी और एक सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारी भी महिला अधिकारियों को सौंपी गई है। नगर परिषद रोहड़ू चुनाव के लिए करीब 80 महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
https://www.amarujala.com/video/shimla/video-rohru-municipal-council-elections-sdm-dharmesh-ramotra-says-all-citizens-must-exercise-their-right-to-vote-2026-05-21

विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना की जिम्मेदारी भी निभाएंगी महिला कर्मचारी

नगर परिषद रोहड़ू चुनाव में इस बार महिलाएं मतगणना की जिम्मेदारी भी निभाएंगी। नगर परिषद रोहड़ू चुनाव की मतगणना पूरी तरह महिला कर्मचारियों की ओर से संपन्न करवाई जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद रोहड़ू चुनाव की मतगणना एसडीएम कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में होगी। मतगणना कार्य को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए कुल छह टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट और एक माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इनमें से तीन टीमें प्रत्यक्ष रूप से मतगणना कार्य में तैनात रहेंगी, जबकि तीन टीमों को रिजर्व रखा गया है।

विज्ञापन

महिलाओं ने खोला मोर्चा, नशे पर चुप्पी रखने वाले उम्मीदवारों का करेंगी विरोध

दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के बीच डोडरा और क्वार पंचायतों की महिला मंडलों ने ऐलान किया है कि नशे को संरक्षण देने वाले या इस पर चुप्पी रखने वाले उम्मीदवारों का खुलकर विरोध किया जाएगा। महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय क्वार तक विशाल जागरूकता रैली निकाली और मतदाताओं से ऐसे प्रत्याशियों को वोट न देने की अपील की, जो समाज में फैल रहे नशे पर कार्रवाई की बात नहीं करते। रैली में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने नशा मुक्त डोडरा-क्वार, युवाओं का भविष्य बचाओ और नशा बेचने वालों पर कार्रवाई करो नारों के साथ लोगों को जागरूक किया।

महिला मंडलों का कहना था कि चुनाव के समय नेता गांव-गांव जाकर विकास के वादे करते हैं, लेकिन युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नशे के मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाते। अब जनता ऐसे उम्मीदवारों से जवाब मांगेगी। महिलाओं ने कहा कि जो जनप्रतिनिधि नशा बेचने वालों का समर्थन करेंगे या उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे, उन्हें पंचायतों और ग्रामीण समाज में प्रवेश तक नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मतदान करते समय उम्मीदवार की सामाजिक सोच और युवाओं के भविष्य के प्रति उसकी जिम्मेदारी को प्राथमिकता दें। महिला मंडलों ने प्रशासन से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि डोडरा-क्वार जैसे दूरदराज क्षेत्र में नशे का फैलना चिंता का विषय बन चुका है। यदि इसे समय रहते नहीं रोका गया तो पूरी पीढ़ी प्रभावित हो सकती है। स्थानीय लोगों ने महिलाओं की इस पहल को चुनावी माहौल में बड़ा सामाजिक संदेश बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed