पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   royal pika damaging apple trees kinnaur himachal hpu study

Apple Orchards Himachal : हिमाचल में सेब के पेड़ों का नया दुश्मन रॉयल पिका... कुतर रहा तने, सूख रहे पौधे

Mon, 06 Jul 2026 11:01 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 06 Jul 2026 11:01 AM IST
सार

एचपीयू के शोध में खुलासा हुआ है कि किन्नौर की बास्पा घाटी में रॉयल पिका नामक छोटा स्तनधारी जीव सेब के पेड़ों के तनों को कुतरकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार भारत में यह पहली बार दर्ज किया गया मामला है। शोध में जलवायु परिवर्तन और बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को इस नई चुनौती की प्रमुख वजहों में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
royal pika damaging apple trees kinnaur himachal hpu study
हिमाचल के सेब बागानों पर नया खतरा! - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादक क्षेत्रों में बागवानों की चिंता तब और बढ़ गई है जब शोध में एक नए जीव को सेब के पेड़ों के लिए बड़ा खतरा बताया गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के जैवविज्ञान विभाग द्वारा किए गए एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि रॉयल पिका (Ochotona royali) नामक यह जीव, जो आकार में छोटा और चूहे से थोड़ा बड़ा होता है, किन्नौर की बास्पा घाटी में सेब के पेड़ों के तनों को कुतरकर उन्हें बर्बाद कर रहा है, जिससे पौधे सूख रहे हैं।

विज्ञापन


अध्ययन का खुलासा और रॉयल पिका का खतरा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के जैवविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार नेगी की देखरेख में शोधकर्ताओं गौरी शर्मा और श्रुति कपूर द्वारा किए गए इस अध्ययन को 'एनवायरनमेंटल मॉनीटरिंग एंड असेसमेंट' पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। यह भारत में पहली बार है जब पिका द्वारा सेब के पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का वैज्ञानिक रूप से दस्तावेजीकरण किया गया है। अध्ययन में पाया गया कि बास्पा घाटी में मानव-वन्यजीव संघर्ष बागवानी और कृषि के लिए एक गंभीर चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


शोध में यह भी प्रकाश डाला गया है कि हिम तेंदुआ और एशियाई काला भालू जैसे जीव पशुधन पर हमलों के लिए जिम्मेदार हैं, जबकि बंदर और वेस्टर्न ग्रे लंगूर फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, भरल (हिमालयी नीली भेड़) भी फसल कटाई के मौसम में क्षति पहुंचाता है। हालांकि, रॉयल पिका का सेब के पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले जीव के रूप में सामने आना शोध का सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानव-वन्यजीव संघर्ष के बदलते स्वरूप
शोधकर्ताओं का मानना है कि हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन, भूमि उपयोग में बदलाव और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों में मानवीय हस्तक्षेप के कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष की प्रकृति बदल रही है। इस संदर्भ में, रॉयल पिका का सेब के पेड़ों को नुकसान पहुंचाना इस बदलते परिदृश्य का एक और उदाहरण है।

स्थानीय बचाव के तरीके और भविष्य की रणनीति
अध्ययन में स्थानीय लोगों द्वारा अपनाए जा रहे विभिन्न बचाव और शमन उपायों का भी उल्लेख किया गया है। डॉ. राकेश कुमार नेगी, विभागाध्यक्ष, जैवविज्ञान विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के अनुसार, ग्रामीण लोग पत्थरों के बाड़ लगाते हैं, जिसके बीच यह जीव अपनी बसावट बना लेता है और सर्दियों के लिए भोजन संग्रह करता है। यही जीव सेब के तनों को कुतरता है, जिससे पेड़ सूख जाते हैं।

राज्य बागवानी विभाग के निदेशक डॉ. सतीश शर्मा ने कहा कि यह एक स्तनधारी जीव है और सेब के पेड़ों को यह कैसे नुकसान पहुंचा रहा है, इसका विस्तृत अध्ययन आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्थानीय बागवानी अधिकारियों से भी इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed