ससुर को वोट डालने मंडी नहीं पहुंची सलमान की बहन अर्पिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा व्यस्तता के चलते ससुर को वोट डालने के लिए मंडी नहीं पहुंच सकी।
सूबे की हॉट सीट सदर मंडी में भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के छोटे बेटे आयुष शर्मा और बहू अर्पिता खान शर्मा व्यस्तता के चलते मतदान नहीं कर सके।
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जल्द ही आयुष शर्मा को लाॅंच करने वाले हैं। हालांकि, सलमान खान ने खुद चुनाव प्रचार करने की पेशकश पंडित परिवार के समक्ष रखी थी। लेकिन, अनिल शर्मा ने उन्हें मना कर दिया था।
बताया जा रहा है कि इसी प्रोजेक्ट में व्यस्तता के चलते वह आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा वोट डालने के लिए नहीं आ सके।
पंडित सुखराम अपने बेटे अनिल शर्मा, बहू और पोते के साथ नौ बजे के करीब नौ बजे करीब वोट डालने के लिए टाउन हॉल पहुंचे।
छोटे बेटे आयुष और बहू अर्पिता को लेकर भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा ने कहा कि फिल्म प्रोजेक्ट में व्यस्तता के दोनों वोट डालने नहीं आ सके हैं।