{"_id":"6addc228d1efa1370f0b1c62","slug":"video-karwa-chauth-shopping-shimla-lower-bazaar-prices-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: करवाचौथ की खरीदारी के लिए लोअर बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: करवाचौथ की खरीदारी के लिए लोअर बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:17 PM IST
Link Copied
राजधानी के लोअर बाजार में रविवार को करवाचौथ की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छुट्टी का दिन होने के कारण बाजार में सुबह से ही चहल-पहल रही। महिलाएं करवाचौथ के व्रत की सामग्री के साथ कपड़े, जूते, चूड़ियां और अन्य श्रृंगार सामग्री खरीदती नजर आईं। बाजार में दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की आवाजाही बनी रही।
करवाचौथ के लिए बाजार में करवा, नारियल, सिंदूर, काजल, बिंदी, कंघी और मेहंदी सहित विभिन्न प्रकार की व्रत एवं सुहाग सामग्री उपलब्ध है। दुकानदारों के अनुसार, करवा 20 से 40 रुपये तक और नारियल 50 रुपये में बिक रहा है। वहीं, सिंदूर, काजल, बिंदी, कंघी और मेहंदी सहित अन्य श्रृंगार सामग्री के दाम 10 से 60 रुपये तक हैं।
करवाचौथ के लिए महिलाएं नए डिजाइन की चूड़ियां और कड़े भी खरीद रही हैं। बाजार में सामान्य चूड़ियां 30 से 50 रुपये तक बिक रही हैं, जबकि चूड़ियों के सेट और कड़ों की कीमत 50 से 150 रुपये तक है। वहीं, व्रत थाली सेट 150 से 300 रुपये तक उपलब्ध हैं।
महिलाओं निशा, शीतल और स्नेहा ने बताया कि इस बार व्रत सामग्री के दामों में करीब 20 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। उनके अनुसार, ज्वेलरी और श्रृंगार सामग्री की कीमतों में भी करीब 50 रुपये तक वृद्धि हुई है।
बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ने के बावजूद कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष कारोबार पिछले साल की तुलना में कम है। करवाचौथ के नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।