सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Several parts of Himachal gripped by a heatwave alert issued for 8 districts again today latest weather update

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई इलाके लू की चपेट में, 8 जिलों के लिए आज भी अलर्ट; जानें मौसम अपडेट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 27 May 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Himachal Weather Update In Hindi: हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी आठ जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, प्रदेश में 28 मई से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Several parts of Himachal gripped by a heatwave alert issued for 8 districts again today latest weather update
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल में बढ़ती गर्मी के बीच कई क्षेत्र लू की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, मंडी, सिरमौर में पारा 35 डिग्री पार हो गया है। इन जिलों में मंगलवार को गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानियों का बढ़ा दिया है। बुधवार को भी प्रदेश के आठ जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Trending Videos

प्रदेश में 28 मई से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 28 से 30 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में  बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ के आसार हैं। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए ऑरेज अलर्ट जारी हुआ है। 31 मई से फिर मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। 28 मई से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 28 और 29 मई को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 30 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के लिए 28 व 29 मई को बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा में 28 व सिरमौर में 29 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट है। बाकि जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों में ये रहा अधिकतम तापमान
मंगलवार को ऊना में 42.6 डिग्री, नेरी में 39.0 डिग्री, सुंदरनगर में 37.9, कांगड़ा में 37.4, मंडी में 37.4, नाहन में 36.7, बरठीं में 36.5, भुंतर में 34.5, सोलन में 34.5, चंबा में 32.3, जुब्बड़हट्टी में 31.2, मनाली में 27.4, शिमला में 27.0, कल्पा में 22.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में भी हो रही बढ़ोतरी
प्रदेश में रात के तापमान में बढ़ोतरी होने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 25.0, नेरी में 23.9, नाहन में 23.1, बिलासपुर में 21.5, देहरा गोपीपुर में 21.0, ऊना में 20.0, कांगड़ा-मंडी में 19.2,  धर्मशाला में 18.2, शिमला में 17.5, सुंदरनगर में 18.6, भुंतर में 14.2, पालमपुर में 18.5, सोलन में 17.5, मनाली में 12.3, चंबा 15.2, जुब्बड़हट्टी 20.2, कुफरी में 11.9, कुकुमसेरी में 4.3, ताबो में 5.4, कल्पा में 7.4,  और केलांग में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

लू को कैसे मात दें? आसान और प्रभावी उपाय
हीटवेव यानी लू के मौसम में तापमान बहुत बढ़ जाता है। इससे डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन सरल उपायों से आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखेंदिन भर में खूब पानी पिएं। प्यास लगे या न लगे, हर थोड़ी देर में पानी पीते रहें। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, सत्तू का शरबत या ओआरएस घोलकर पिएं। तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा और संतरा जैसे फल ज्यादा खाएं। ये पानी और ऊर्जा दोनों देते हैं।
चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स कम करें।

बाहर निकलते समय सावधानी
  • दोपहर बारह बजे से चार बजे तक बाहर निकलने से बचें।
  • अगर बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
  • सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें।
  • चश्मा लगाएं और मोजे के साथ जूते पहनें।
  • खाली पेट कभी घर से न निकलें।

घर को ठंडा रखने के उपाय
  • दिन में खिड़कियों पर मोटे पर्दे बंद रखें ताकि धूप अंदर न आए।
  • रात को खिड़कियां खोलकर ठंडी हवा आने दें।
  • फर्श पर ठंडा पानी छिड़कें।
  • पंखे के सामने गीला कपड़ा लटकाएं।
  • ठंडे पानी से दो-तीन बार नहाएं।

खान-पान में बदलाव
खाएं — हल्का भोजन जैसे दही, छाछ, सलाद, खिचड़ी, दलिया और मौसमी फल।
न खाएं — तला-भुना, मसालेदार और भारी खाना। बाहर का तला हुआ खाना बिल्कुल न खाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed