{"_id":"6a16804eaf888f485507cfab","slug":"himachal-panchayat-elections-first-phase-of-voting-concluded-voting-for-second-phase-tomorrow-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान संपन्न, दूसरे चरण के लिए वोटिंग कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान संपन्न, दूसरे चरण के लिए वोटिंग कल
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 27 May 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के पहला चरण का मतदान संपन्न हो गया है। वहीं, दूसरे चरण को लेकर वीरवार को वोटिंग होगी। पढ़ें पूरी खबर...
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के लिए मंगलवार शाम को प्रचार अभियान थम गया। अब वीरवार को प्रदेश की 1276 पंचायतों में मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा। प्रदेशभर में करीब 18 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Trending Videos
इसके बाद पंचायत स्तर के परिणाम देर शाम तक घोषित किए जाएंगे, जबकि जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों की मतपेटियां पुलिस की निगरानी में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी। इस चरण में 7334 वार्डों में चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।