सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla anti chitta awareness mini marathon world environment day

विश्व पर्यावरण दिवस: राजधानी शिमला में एंटी-चिट्टा मिनी मैराथन, नशामुक्ति और स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 05 Jun 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन में हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त जीवन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

shimla anti chitta awareness mini marathon world environment day
शिमला में नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शिमला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर युवाओं, विद्यार्थियों, विशेष बच्चों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला मंडलों, विभिन्न सरकारी विभागों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा जनगणना कार्य निदेशालय के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा।

Trending Videos




दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने 'चिट्टा को न, जिंदगी को हां' के संदेश को आगे बढ़ाया। आयोजकों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, फिट रहने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम में नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित लघु प्रस्तुतियां भी दिखाई गईं। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होकर विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। मैराथन से पहले प्रतिभागियों के लिए वार्मअप सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नशामुक्ति व स्वच्छ पर्यावरण की शपथ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दो श्रेणियां रखी गईं, जिनमें विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed