सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Incident of Wedding Guests Offering Namaz on Roadside in Nerwa Goes Viral; Police Arrive at the Scene

Shimla: सड़क किनारे नमाज पढ़ने पर गरमाया मामला, माैके पर पहुंची पुलिस, भारत माता की जय नारे पर हुआ शांत

संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

 शिमला जिले के नेरवा में सड़क के किनारे नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मामला गरमा गया। वीडियाे सामने आने के बाद खूब चर्चा होने लगी। 

Shimla: Incident of Wedding Guests Offering Namaz on Roadside in Nerwa Goes Viral; Police Arrive at the Scene
मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत किया मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा में सड़क के किनारे नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मामला गरमा गया। वीडियाे सामने आने के बाद खूब चर्चा होने लगी। यह घटना वीरवार शाम की नेरवा में उत्तराखंड की सीमा पर स्थित फेडिज पुल के पास है। वीडियो में कुछ लोग मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई। साथ ही भारत माता की जय नारा लगाने को कहा। इस पर बरातियों ने भारत माता की जय नारे लगाए, तब जाकर मामला शांत हुआ। नमाज पढ़ने वाले लोग भी इसी क्षेत्र के मूल निवासी हैं।  पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है। जानकारी के अनुसार, नेरवा तहसील के सितरोट गांव निवासी लियाकत ने बताया कि गांव के ही इमरान पुत्र यामीन की शादी थी।

Trending Videos

इमरान की बरात सुबह करीब 10 बजे पांच छोटी गाड़ियों में सवार होकर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के प्लासू गांव के लिए रवाना हुई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद बरात शाम के समय लौट रही थी। वापसी के दौरान जब बरात हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित फेडिज पुल के पास पहुंची, तब समय लगभग शाम 5 बजकर 15 मिनट का हो गया था। यह समय नमाज अदा करने का होने के कारण बरात में शामिल कुछ लोगों ने वहीं रुकने का निर्णय लिया। पास में बहते नाले के पानी से वजू करने के बाद उन्होंने सड़क के किनारे कच्चे रास्ते पर नमाज अदा की। बताया जा रहा है कि नमाज के दौरान या उसके तुरंत बाद वहां कुछ अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए बरातियों से बहस शुरू कर दी। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने बरातियों से भारत माता की जय के नारे लगाने को कहा। लियाकत के अनुसार, विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए बरातियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद माहौल शांत हुआ और विवाद समाप्त हो गया। इसके बाद बरात सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। इस दौरान पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर लोगों बयान दर्ज किया। हालांकि, मामला दर्ज करने की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक पुलिस के साथ भी उलझता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोग ने इस घटना पर शांति बनाए रखने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

इस मामले को लेकर किसी की भी तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।-गाैरव सिंह, एसएसपी, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed