सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Five geysers stolen from former minister house in Jakhu

Shimla News: जाखू में पूर्व मंत्री के घर से पांच गीजर चोरी, अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Feb 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पूर्व आबकारी मंत्री रंगीला राम राव के घर में चोरी हुई है। चोरों ने घर में घुसकर चार से पांच पुराने गीजर चुरा लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Shimla News Five geysers stolen from former minister house in Jakhu
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी शिमला के जाखू में पूर्व आबकारी मंत्री रंगीला राम राव के घर चोरी का मामला सामने आया है। घर लंबे समय से बंद था और यहां कोई नहीं रहता था। चोरों ने घर में घुसकर चार से पांच पुराने गीजर चुरा लिए हैं। छोटा शिमला पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

Trending Videos


पुलिस को दी शिकायत में विजय चौहान ने बताया कि उनके ससुर रंगीला राम राव का हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में मकान है। इस मकान में कोई नहीं रहता है और वह कभी-कभी यहां पर आते हैं। वह करीब एक महीने पहले यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने चार से पांच पुराने गीजर को एक कमरे में रखा था। 9 जनवरी को वह यहां पहुंचे तो देखा की मकान का मुख्य द्वार खुला था। जब उन्होंने घर के अंदर जांच पड़ताल की तो सभी गीजर गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी हुए गीजरों की कीमत 15,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि सर्दियों में शहर में चोरियों के मामले बढ़ जाते हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि छोटा शिमला पुलिस थाना में केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed