सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Gruesome Murder in Basantpur Friends Murder Young Man on Holi Night; Body Buried in a Field

Shimla News: बसंतपुर में खौफनाक हत्याकांड, होली की रात दोस्तों ने किया युवक का मर्डर; शव खेत में दबाया

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 25 Mar 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला शिमला में होली की रात दोस्तों ने एक युवत की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो साथी अभी फरार हैं।

Shimla News Gruesome Murder in Basantpur Friends Murder Young Man on Holi Night; Body Buried in a Field
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। बिहार के 25 वर्षीय प्रवासी मजदूर राम प्रवेश राम उर्फ कुटुम्ब की निर्मम हत्या कर उसके शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया था। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो साथी अभी फरार हैं। राम प्रवेश राम पुत्र चतुरी राम, निवासी जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), बसंतपुर में अपने दो-तीन साथियों के साथ किराए के कमरे में रहता था। वह आरसीसी के पक्के मकान बनाने का मजदूरी का काम करता था। 3-4 मार्च 2026 की रात होली के त्योहार के दौरान इन युवकों के बीच आपसी झगड़ा हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि इसी झगड़े के दौरान अरुण कुमार और उसके साथियों ने राम प्रवेश की हत्या कर दी।

Trending Videos


हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बसंतपुर क्षेत्र के एक खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया ताकि कोई सबूत न मिले। युवक के फोन स्विच ऑफ होने और लापता होने की सूचना पर 15 मार्च 2026 को उसके पिता चतुरी राम ने सुन्नी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की छानबीनपुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर गहन छानबीन शुरू की। मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय पूछताछ से पता चला कि हत्या उसी रात हुई थी और आरोपी अरुण कुमार (31 वर्ष, निवासी देवी छपरा, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार) मुख्य संदिग्ध है। 23 मार्च 2026 को खेत से शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त मकान मालिक और स्थानीय लोगों ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष पुलिस टीम ने 25 मार्च 2026 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अन्य दो आरोपी विकेश कुमार और महेश कुमार भी फरार हैं। उनके खिलाफ छापेमारी जारी है। सुन्नी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर है और जांच के हर पहलू पर काम किया जा रहा है। आरोपी अरुण ठेकेदारी का काम करता था और बसंतपुर में ही एक पक्के मकान का ठेका लिया हुआ था। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले थे और शिमला में मजदूरी करते थे। इस घटना से बसंतपुर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रवासी मजदूरों में भी आक्रोश है। पुलिस ने मामले में हत्या, अपहरण और सबूत मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed