सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Assembly: Satpal Satti Says, Govt Must Halt Felling Even on Forest Land

हिमाचल विधानसभा: सतपाल सत्ती बोले- सरकार वन भूमि में भी कटान को रोके

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

 विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शून्यकाल में कहा कि वह ऊना में वन कटान का मामला बार-बार उठा रहे हैं। हर साल पौधरोपण के लिए पैसा लगाते हैं।

Himachal Assembly: Satpal Satti Says, Govt Must Halt Felling Even on Forest Land
भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शून्यकाल में कहा कि वह ऊना में वन कटान का मामला बार-बार उठा रहे हैं। हर साल पौधरोपण के लिए पैसा लगाते हैं। उन्होंने कहा कि ऊना में अवैध कटान बड़े स्तर पर हो रहा है। किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवानी चाहिए। 40-40 गाड़ियां पकड़ी गई हैं। यह भी ध्यान में आया है कि वन विभाग के कर्मचारी भी इसमें संलिप्त रहते हैं। जितनी भी भट्टियां लगानी हैं, वह जंगलों के पास हैं। जंगलाें के पास से भट्टियाें को उठाया जाना चाहिए। सरकार निजी कटान के बहाने वन भूमि में कटान को भी रोके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मामला सरकार को भेजा जाएगा।

Trending Videos

कच्चे घरों में रह रहे लोगों की मदद करे सरकार: रीना कश्यप
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि उनके क्षेत्र पच्छाद में अनुसूचित जाति की एक बस्ती में रह रहे लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। यह लोग लंबे समय से कच्चे घरों में रह रहे हैं। जो भी विभाग है, वह आदेश दे कि 50 साल से 300 लोग जो रह रहे हैं, उनके मकान उसी तरह से बनें। समाज कल्याण विभाग इस पर एनओसी ले। स्पीकर ने कहा कि विभाग से कहेंगे कि इस पर संज्ञान लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के लिए मौसम आधारित रेड और ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाएं : जनक राज 
 शून्यकाल में भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने बुधवार को मामला उठाया कि मणिमहेश यात्रा के लिए अभी चार महीने का समय बाकी है। इस यात्रा के लिए मौसम आधारित रेड और ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाएं। हाई एल्टीट्यूड पर मेडिकल सेंटर बनाए जाएं। एनडीआरएफ की तैनाती पहले कर लें। पांच-छह स्लाइडिंग जोन में एडवांस्ड में मशीनरी रखें। इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायक को भी तैयारियों की बैठक में शामिल किया जाना चाहिए। 

आय प्रमाणपत्र उन्हीं को दिए जा रहे, जो पहले से बीपीएल में : कटवाल

 शून्यकाल में झंडूता के भाजपा विधायक जीत राम कटवाल ने मामला उठाया कि कि बीपीएल का जो सर्वेक्षण हो रहा है, उसके तहत विधवाओं, गरीबों को प्रमाणपत्र नहीं दिए जा रहे हैं। जिनके पहले से प्रमाणपत्र बने हैं, केवल उन्हें दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 50 हजार आय प्रमाणपत्र उन्हीं लोगों को दिए जा रहे हैं, जो पहले से ही बीपीएल में हैं। नए लोगों को नहीं दिया जा रहा है। अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार जरूर इसमें संज्ञान लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed