{"_id":"658fbffaea4fab63f2098bcb","slug":"shimla-news-two-youth-killed-in-car-accident-in-shimla-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Accident: शिमला में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Accident: शिमला में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 30 Dec 2023 02:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:56 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजमार्ग ढली-भट्टाकुफर बाइपास पर सुबह करीब 7.30 बजे एक वर्कशॉप के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला के उपनगर ढली में शनिवार सुबह सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ऋतिक, चंबी और प्रियांशू, निवासी बामटा, उपमंडल चौपाल के तौर पर हुई है। दोनों की उम्र करीब 23 साल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग ढली-भट्टाकुफर बाइपास पर सुबह करीब 7.30 बजे एक वर्कशॉप के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन सड़क पर पलटा होने के कारण एक युवक को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन