Shimla News: कुमारसैन में पांच किलो पोस्त बरामद, शिमला पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत कुमारसैन क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सैंज-लुहरी मार्ग पर संदिग्ध कार की तलाशी के दौरान यह बरामदगी हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुमारसैन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 5 किलोग्राम पोस्त (पॉपी स्ट्रॉ) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 को पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत डिटेक्शन सेल, उपमंडल रामपुर की टीम सैंज और सैंज-लुहरी मार्ग (एनएच-305) पर गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार की जांच की गई। वाहन में सवार व्यक्ति की पहचान पिंकू राम (42) पुत्र रती राम, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 5 किलोग्राम पोस्त (Poppy Straw) बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना कुमारसैन में एफआईआर संख्या 57/2026 के तहत धारा 18, एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश करेगी।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।