फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla rohru bolero pickup falls into pabbar river driver safe

Shimla News : पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, चालक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला

Wed, 05 Aug 2026 12:00 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 05 Aug 2026 12:00 PM IST
सार

शिमला जिले के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। वाहन चालक सचिन चौहान को स्थानीय लोगों और पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना गया है। मामले में बीएनएस की धारा 281 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
shimla rohru bolero pickup falls into pabbar river driver safe
पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहड़ू क्षेत्र में एक बोलेरो पिकअप वाहन पब्बर नदी में गिर गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक की जान बच गई है और उसका उपचार सिविल अस्पताल रोहड़ू में कराया गया। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना रोहड़ू की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बोलेरो पिकअप नदी में गिरी हुई मिली। वाहन चालक की पहचान 35 वर्षीय सचिन चौहान, पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी रोहड़ू के रूप में हुई है। वाहन में चालक अकेला सवार था।

विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की मदद से चालक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का संभावित कारण माना है। इस संबंध में थाना रोहड़ू में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से जुड़े वायरल वीडियो या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास करने के बजाय आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed