{"_id":"6a72f5a8bdf2312ba101256c","slug":"video-hpu-abvp-hunger-strike-fee-hike-student-union-election-shimla-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: फीस वृद्धि वापसी की मांग पर एबीवीपी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: फीस वृद्धि वापसी की मांग पर एबीवीपी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:04 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में फीस वृद्धि वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को कुलपति कार्यालय के बाहर चल रही क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। धरना स्थल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और फैसले को छात्र विरोधी बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।
भूख हड़ताल के तीसरे दिन बड़ी संख्या में छात्र और एबीवीपी कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने "फीस वृद्धि वापस लो", "छात्र विरोधी फैसला वापस लो" और "छात्रसंघ चुनाव बहाल करो" जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि फीस बढ़ोतरी का सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर पड़ेगा और इससे उच्च शिक्षा तक उनकी पहुंच प्रभावित होगी।
एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। संगठन का आरोप है कि बिना व्यापक छात्र संवाद के फीस बढ़ाने का निर्णय लिया गया, जिससे छात्रों में भारी असंतोष है। परिषद ने स्पष्ट किया कि जब तक फीस वृद्धि का फैसला वापस नहीं लिया जाता और छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए जाते, तब तक क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
धरना स्थल पर मौजूद छात्रों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें बहाल किया जाना चाहिए। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की है। संगठन ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।