{"_id":"6a72d4c772c7f19a4d0b25a2","slug":"video-himachal-bjp-protest-shimla-monsoon-session-congress-government-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP Protest: शिमला में भाजपा का प्रदर्शन शुरू, कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP Protest: शिमला में भाजपा का प्रदर्शन शुरू, कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:20 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने बुधवार को शिमला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पार्टी के विधायक और बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध, प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप लगाए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि हाल के दिनों में पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज मामलों तथा सरकार की कार्यशैली को लेकर जनता में नाराजगी है। इसी को लेकर पार्टी ने राज्यव्यापी आंदोलन की शुरुआत की है।
पार्टी के अनुसार, आगामी विधानसभा मानसून सत्र में भी भाजपा सरकार को कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलताओं और जनहित के मुद्दों पर घेरने की रणनीति के साथ उतरेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।