सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla to Run on World Environment Day; Pledge to Create a 'Chitta-Free' State to be Taken

Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस पर दौड़ेगा शिमला, चिट्टा मुक्त प्रदेश का लिया जाएगा संकल्प

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

 कार्यक्रम का उद्देश्य नशे, विशेषकर चिट्टा, के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

Shimla to Run on World Environment Day; Pledge to Create a 'Chitta-Free' State to be Taken
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को हिमाचल पुलिस, पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा जनगणना कार्य निदेशालय के सहयोग से रिज मैदान पर एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन करेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे, विशेषकर चिट्टा, के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इस आयोजन में युवा, विद्यार्थी, शिक्षण संस्थान, सरकारी विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं, महिला मंडल, खेल संगठन और आम नागरिक भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम के तहत राज्यपाल सुबह 6:30 बजे रिज मैदान से 10 किलोमीटर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, मुख्यमंत्री विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।



चिट्टा को ना–जिंदगी को हां संदेश के साथ आयोजित इस अभियान के अंतर्गत 10 किलोमीटर मिनी मैराथन (पुरुष एवं महिला वर्ग) में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये रखा गया है। 3 किलोमीटर ड्रीम रन में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपये दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल और टी-शर्ट भी प्रदान किए जाएंगे। सुबह 5:30 बजे से प्रतिभागियों का आगमन, पंजीकरण जांच और रिज पर एकत्रीकरण शुरू होगा। 6 बजे से 6:20 बजे तक वार्मअप एवं फिटनेस गतिविधियां आयोजित की जाएंगी तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइन्स प्रस्तुति देगा। 6:25 बजे नशामुक्त एवं स्वच्छ पर्यावरण की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 6:30 बजे 10 किलोमीटर मिनी मैराथन तथा 6:40 बजे 3 किलोमीटर ड्रीम रन रवाना होगी। 6:45 बजे से 7:45 बजे तक जन-जागरूकता संदेश, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनता से संवाद भी आयोजित किए जाएंगे। सुबह 9:30 बजे पुलिस महानिदेशक, सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा निदेशक जनगणना कार्य हिमाचल प्रदेश संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में एंटी-चिट्टा जन आंदोलन पर आधारित लघु फिल्म और पर्यावरण जागरूकता प्रस्तुति भी दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में एंटी-चिट्टा मिशन, युवा सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखेंगे तथा मैराथन विजेताओं, उत्कृष्ट प्रतिभागियों और सहयोगी विभागों एवं संस्थाओं को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed