सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The congregation is delighted by the kirtan of Hazuri Ragi Jatha.

Shimla News: हजूरी रागी जत्था के कीर्तन से संगत निहाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The congregation is delighted by the kirtan of Hazuri Ragi Jatha.
विज्ञापन
शिमला। गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा शिमला में रविवार को शुकराना समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हजूरी रागी जत्था ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर सुबह 6.30 से 8:45 बजे तक हजूरी रागी जत्था भाई सुखजिंदर सिंह ने कीर्तन आसा की वार किया। इसके बाद 8:45 से 9:00 बजे तक पहली अरदास और समाप्ति, 10:00 से 10:15 बजे तक बीबी सुरजीत कौर ने कीर्तन किया। 10:15 से 10:30 बजे तक ग्रंथी जसविंदर सिंह, 10:30 से 10:50 बजे तक ग्रंथी लवप्रीत सिंह ने गुरमत विचार, 10:50 से 11:25 बजे तक सिख स्त्री सत्संग द्वारा पाठ श्री जपजी साहिब, 11:25 से 11:45 सुखजिंदर सिंह द्वारा कीर्तन, 11:45 से 12:15 बजे तक फतेहगढ़ साहिब वाले मनजिंदर सिंह द्वारा कीर्तन और 12:15 से 1:30 बजे तक हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर शुभदीप सिंह द्वारा शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर अरदास के बाद मौजूद संगत को गुरु का लंगर परोसा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article