सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The story of Shri Ram's marriage is narrated in Khushal

Shimla News: खुशहाला में सुनाई श्रीराम के विवाह कथा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The story of Shri Ram's marriage is narrated in Khushal
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के शोघी स्थित खुशहाला महावीर मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में बुधवार को श्रीराम विवाह और उनके वनवास प्रस्थान की कथा सुनाई गई। कथा व्यास श्रीदामाकिंकर महाराज ने भक्तों को बताया कि जब श्रीराम ने स्वयंवर में विजय पाई उसके बाद माता सीता ने वरमाला पहनाकर उनका वरण किया। विवाह के बाद जब वह वापस अयोध्या लौटे तो अवध में उनका भव्य स्वागत किया गया। विवाह के लिए राम की बरात चार दिन बाद जनक पुरी पहुंची थी। विवाह के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक होना था। अभिषेक से पहले ही कैकेयी को दिए वचन के कारण राजा दशरथ को श्रीराम को चौदह वर्ष के वनवास का आदेश देना पड़ा। इसके बाद अनुज यानी छोटा भाई लक्ष्मण और माता सीता ने पति संग वनवास में जाने का निर्णय लिया। इस दौरान राजा दशरथ माता कौशल्या सहित पूरी अयोध्या नगरी दुख में डूब गई थी। इस अवसर पर कथा श्रवण के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article