सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The thieves broke the lock and took away the cylinder without even touching the goods worth lakhs.

Shimla News: लाखों का सामान छुआ तक नहीं ताला तोड़ सिलिंडर ले गए चोर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The thieves broke the lock and took away the cylinder without even touching the goods worth lakhs.
विज्ञापन
खास
Trending Videos


शहर के कसुम्पटी की हिमुडा काॅलोनी की घटना, घर का सारा सामान सुरक्षित
न लेपटॉप को हाथ लगाया, न ही किसी और सामान को छेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में बढ़ती गैस सिलिंडरों की किल्लत के बीच अब चोर भी सिलिंडरों को निशाना बनाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला कसुम्पटी क्षेत्र में पेश आया है। चोरों ने एक घर से दिन दहाड़े गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। हैरत इस बात की है कि वहीं महंगा लेपटॉप भी रखा था जिसे चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया है।

चोरों ने उस समय इस वारदात को अंजाम दिया जब परिवार मंदिर दर्शन के लिए गया था। चोरों ने घर से सिर्फ घरेलू गैस सिलिंडर ही चुराया जबकि अन्य कीमती सामान को छुआ तक नहीं। शिकायत के आधार पर कसुम्पटी पुलिस चौकी ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीसी वर्मा जलशक्ति विभाग से एसडीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कसुम्पटी के हिमुडा कॉलोनी में फ्लैट नंबर एक में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे वह और उनकी पत्नी कालीबाड़ी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। यहां से दर्शन करने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे जब पहुंचे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। यह देखकर उनके होश फाख्ता हो गए और वह फौरन भीतर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उन्होंने घर का सारा सामान देखा जो पूरी तरह से सुरक्षित था और उसके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की थी। यह देखकर उन्होंने राहत की सांस ली लेकिन जब वह रसोई घर में गए तो देखा कि घरेलू गैस सिलिंडर गायब है। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस चौकी कसुम्पटी को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और मामले की जांच शुरू हो गई है।



कृष्णानगर से भी चोरी हुए थे सिलिंडर
पीसी वर्मा ने बताया कि घर से गैस सिलिंडर के अलावा किसी भी कीमत सामान को नहीं चुराया गया है। इससे साफ है कि चोर सिर्फ सिलिंडर चुराने के मकसद से घर में दाखिल हुए थे। इसी तरह से कृष्णानगर में भी पिछले दिनों घरवालों की अनुपस्थिति में दो सिलिंडर चोरी होने का मामला सामने आ चुका है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article