Shimla: ड्यूटी में कोताही बरतने पर दो कांस्टेबल, राजनीतिक पोस्ट शेयर करने पर सब इंस्पेक्टर निलंबित
जिला पुलिस ने ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने पर दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। वहीं राजनीतिक पोस्ट शेयर करने पर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला जिला पुलिस ने ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने पर दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। वहीं राजनीतिक पोस्ट शेयर करने पर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामला बीते दिनों का बताया जा रहा है, जब पुलिस के अफसर ने पुलिस लाइन कैथू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कांस्टेबल राजेश और कांस्टेबल अनूप ड्यूटी में कोताही बरतते हुए पाए गए। अधिकारी ने इस संबंध में एसपी शिमला को रिपोर्ट प्रेषित की जिसके बाद दोनों कांस्टेबलों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। वही दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
दूसरा मामला भी पुलिस लाइन कैथू में तैनात सब इंस्पेक्टर से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर चिंतामणि ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट शेयर की थी। यह मामला विभाग के आला अधिकारियों के संज्ञान में आया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कई पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि एक सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों को सस्पेंड किया गया है! तीनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।