Shimla: केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे विवेक भाटिया, युवा मामलों के विभाग में निदेशक नियुक्त
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उन्हें केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत नई दिल्ली स्थित युवा मामले विभाग में निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश काडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उन्हें केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत नई दिल्ली स्थित युवा मामले विभाग में निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश में हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि विवेक भाटिया को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे नई दिल्ली में अपना नया दायित्व संभाल सकें। आदेश के अनुसार उन्हें नियुक्ति पत्र जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर पदभार ग्रहण करना होगा।
संदीप को मंडलायुक्त, प्रजापति को ऊर्जा का अतिरिक्त कार्यभार
प्रदेश सरकार ने सचिव पर्यटन संदीप कुमार को मंडलायुक्त कांगड़ा और निदेशक पर्यटन राकेश कुमार प्रजापति को निदेशक ऊर्जा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। इनके अलावा सचिवालय सेवाओं के अधिकारी और उप सचिव संतराज पुहारटा को पदोन्नत कर संयुक्त सचिव बनाया गया है।