फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Volunteers planted saplings in Jakhu Smriti Van.

Shimla News: जाखू स्मृति वन में स्वयंसेवकों ने रोपे पौधे

Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Volunteers planted saplings in Jakhu Smriti Van.
शिमला। राजधानी स्थित जाखू स्मृति वन में शुक्रवार को पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में लगभग 50 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। यह आयाेजन शिमला में इस्कॉन देवभूमि, शिमला, वन विभाग एवं पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान हुआ। कार्यक्रम के दौरान इस अवसर पर हॉर्स चेस्टनट और अखरोट के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सचिव, पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सुशील कुमार सिंगला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में डीएफओ (शहरी) पवन चौहान, जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. अमित गुलेरिया ने भी हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article