सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Voting in the scorching sun, elderly people arrived with sticks, and young people filled with enthusiasm.

Shimla News: चटक धूप में मतदान, लाठी थामे पहुंचे बुजुर्ग, उत्साह से भरे जवान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Voting in the scorching sun, elderly people arrived with sticks, and young people filled with enthusiasm.
विज्ञापन
कॉमन इंट्रो

पंचायत चुनाव के पहले चरण में लोकतंत्र के महापर्व में लोगों का खासा उत्साह देखने को मिला। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बढ़ चढ़कर मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए पहुंचे। चटक धूप भी लोगों का उत्साह कम नहीं कर पाई। बुजुर्ग जहां लाठियों के सहारे मतदान केंद्रों तक आए। वहीं महिलाएं भी चूल्हा-चौका निपटाकर बच्चों के साथ मतदान केंद्रों में वोट डालने पहुंचीं। पेश है चमियाना पंचायत से लाइव रिपोर्ट :



धूप भी नहीं रोक पाई मतदाताओं का उत्साह
32 डिग्री में दिनभर केंद्रों में उमड़ी रही भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। समय सुबह 8:00 बजे। स्थान : चमियाना पंचायत का छकड़याल वार्ड। शहर के साथ लगती चमियाना पंचायत में मंगलवार को पहले चरण के चुनाव को लेकर मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठाकुफर के पास स्कूल में बनाए छह पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की सुबह साढ़े छह बजे भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। इस बीच जैसे ही पोलिंग अधिकारियों ने लोगों को बैलेट पेपर दिए तो इसके बाद मतदाताओं ने अपने पसंद के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालना शुरू किए। 32 डिग्री तापमान के बाद भी लोगों का हौसला नहीं टूटा और परिवार तथा दोस्तों संग मतदान करने के लिए आए। भट्ठाकुफर में स्कूल के पास बनाए गए छह वार्डों के मतदान केंद्रों में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए केंद्रों पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

कई बूथों पर सुबह नौ बजे तक करीब 50-50 लोग मतदान कर चुके थे। शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार तेज रही जिससे प्रशासन और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने भी राहत महसूस की। सुबह नौ बजे के करीब जैसे-जैसे धूप तेज होती गई, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ कुछ समय के लिए कम होने लगी लेकिन साढ़े दस बजे के बाद फिर मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रही और सुबह 11:00 बजे के बाद एक बार फिर मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम तीन बजे तक 2,355 मतदाताओं में से करीब 1625 मतदाताओं ने वोट डाले। पंचायत के ग्यारह वार्डों में करीब 69 फीसदी मतदान हुआ।

चमियाना में 224 लोगों ने डाले वोट
चमियाना पंचायत में ग्यारह वार्ड हैं। यहां 2355 मतदाता हैं। चमियाना एक में 224, चमियाना दो में 97, चमियाना तीन में 75, मेवगी वार्ड में 195, छकड़याल एक में 181, छकड़याल दो में 165, छकड़याल तीन में 50 और छकड़याल चार में 75 वोट पड़े। बड़ैया में 128, टिपरा में 159 और मलूठी में 275 वोट डाले गए हैं। जिला परिषद के लिए भूपेंद्र कंवर और खुशविक्रम सेन के बीच सीधी टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article